Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सचिव की कलेक्टरों को दो टूक : अवैध रेत खनन पर सख्ती से हो कार्रवाई, लापरवाही पर कलेक्टर होंगे जिम्मेदार
- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट: 74 वर्षों के सामूहिक अनुभव के साथ दो पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त, कमिश्नर ने दी भावभीनी विदाई
- दुर्ग पुलिस का ‘ऑपरेशन विश्वास’: हेरोइन तस्करी के संगठित नेटवर्क का खात्मा, 5 गिरफ्तार
- हर बूंद से अधिक उत्पादन की दिशा में बड़ा कदम: बगिया समृद्धि एम-कैड योजना से 13 गांवों के 4933 हेक्टेयर में होगी सिंचाई- मुख्यमंत्री साय
- विश्व मजदूर दिवस पर मेडिकल टीम लोरमी की सराहनीय पहल; उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी कराया स्वास्थ्य परीक्षण
- मुख्यमंत्री को 10 मई को मुंगेली आमंत्रित करने पहुँचे विधायक मोहले एवं केंद्रीय राज्य मंत्री साहू
- मुंगेली की बेटी का प्रदेश में परचम: नंदिता देवांगन ने 10वीं बोर्ड में हासिल किया दूसरा स्थान, विधायक मोहले ने दी बधाई
- आम खिलाने का बहाना बनाकर नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Author: Khabar World
रेरा अधिनियम के उल्लंघन का मामला खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (सीजी रेरा) ने बिलासपुर स्थित लोविना कोर्ट्स परियोजना में भूखंडों और मकानों की खरीदी-बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का अंतरिम आदेश जारी किया है। यह कार्रवाई रियल एस्टेट (विनियमन एवं विकास) अधिनियम, 2016 की धारा 4(2)(1)(क) के उल्लंघन के पर की गई है। उल्लेखनीय है कि इस धारा के तहत प्रमोटर को प्रोजेक्ट के अंतर्गत आवंटियों से प्राप्त कुल राशि का कम से कम 70 प्रतिशत भाग एक अलग बैंक खाते में रखना अनिवार्य है। इस राशि का उपयोग केवल निर्माण कार्य और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जनभागीदारी की सराहनीय पहल करते हुए जैन समाज के प्रमुख समाजसेवी श्री सुभाष जैन, श्रीजी भक्त मंडल अध्यक्ष द्वारा जिला अस्पताल में उपचाररत 24 टीबी मरीजों को पोषण आहार किट वितरित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की जनभागीदारी पहल के तहत यह आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी श्री सुभाष जैन ने स्वयं अस्पताल पहुंचकर मरीजों से मुलाकात की और उन्हें पोषण किट भेंट किया। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। पोषण किट में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले आहार सामग्री जैसे फल, सूखे मेवे, पौष्टिक बिस्किट,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले के पुलिस अधीक्षक रोबिनसन गुड़िया ने पुलिस अधीक्षक सभागृह में समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों का आज शुक्रवार काे क्राईम मीटिंग लेकर लंबित अपराधों का समीक्षा करते हुए अपराधों के अनुरूप समय-सीमा निर्धारित कर समय-सीमा में लंबित अपराध/मर्ग एवं गुम इंसान की विवेचना पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि बार्डरलेस पुलिसिंग पर जोर देते हुए कहा कि पीड़ित कभी भी किसी भी थाना/कैम्प में उपस्थित होकर अथवा टेलीफोनिक सूचना के माध्यम से अपनी समस्या साझा कर सकते हैं, ऐसे स्थिति में उन्हें किसी भी स्थिति में संबंधित थाना में उपस्थित होकर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र पुवर्ती के पास सिलगेर मार्ग पर बीआरओ ने एक मजबूत बेली ब्रिज का निर्माण कर दशकों से जो रास्ता मानसून में बंद हाेकर सुकमा जिले से कट जाता था, आज वहां लोहे के पुल मजबूती से खड़ा है। छत्तीसगढ़ के सुदूर और संवेदनशील बस्तर संभाग में बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) ने लोगों का आवागमन आसान कर रही है। देश की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाने वाला बीआरओ अब बस्तर के घुर नक्सल प्रभवित इलाकाें में विकास का मार्ग प्रशस्त कर रहा है। केंद्र सरकार ने इस इलाके को मुख्य धारा से…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और नवाचार को सशक्त मंच देने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए “CM आईटी फेलोशिप कार्यक्रम” की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में यह कार्यक्रम राज्य के तकनीकी रूप से दक्ष और होनहार युवाओं को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के युवाओं को नवा रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT-NR) में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं डाटा साइंस जैसे भविष्यगामी विषयों में M.Tech करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। यह पाठ्यक्रम डिजिटल…
परीक्षा में पारदर्शिता और सुरक्षा सर्वोपरि: केंद्रों में जैमर, पुलिस बल और सख्त ड्रेस कोड लागू समय पालन और अनुशासन सुनिश्चित करें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं चलेगी- कलेक्टर खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। 27 जुलाई दिन रविवार को व्यापम द्वारा आयोजित आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 2025 के सफल आयोजन हेतु आज कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्टरेट के दिशा सभाकक्ष में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस परीक्षा में प्रदेश भर से लगभग 2 लाख 70 हजार अभ्यर्थी सम्मिलित हो रहे हैं, जिसमे बेमेतरा जिले से लगभग 5000 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए जिले मे 20 परीक्षा…
खबर वर्ल्ड न्यूज – कबीरधाम। कबीरधाम जिले के नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात के रूप में आज जिला अस्पताल कवर्धा में अत्याधुनिक सीटी स्कैन (CT Scan) मशीन का शुभारंभ हुआ। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और गृहमंत्री विजय शर्मा की उपस्थिति में इस आधुनिक जांच सुविधा का उद्घाटन किया गया। * क्या है खास इस नई सुविधा में? गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि जिले के मरीजों को अब गंभीर बीमारियों की त्वरित और सटीक जांच के लिए रायपुर, बिलासपुर या अन्य बड़े शहरों की ओर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। फर्जी दस्तावेज तैयार कर चोरी की मोटरसाइकिल बेचने वाले गिरोह का गीदम पुलिस ने पर्दाफाश किया है। आरोपी गुलशन नाहटा, कैलाश निषाद और रिज्जू केजे को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 5 मोटरसाइकिल बरामद की गईं, जिनमें दो बुलेट, दो स्प्लेंडर और एक पल्सर शामिल हैं। 24 जुलाई को वाहन चेकिंग के दौरान एक बिना दस्तावेज स्प्लेंडर बाइक पकड़ी गई, जिसके बाद पूछताछ में चोरी का बड़ा रैकेट सामने आया। आरोपी चोरी की बाइकों को फर्जी आरसी बुक और नंबर प्लेट लगाकर बेचते थे। आरोपियों ने बाइकों की खरीद-बिक्री के लिए ग्राहकों से मोटी रकम…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जिले के सिवनी गांव में पूर्व सरपंच के बेटे की सड़क किनारे नहर में लाश मिलने से हड़कंप मच गया।शव पर चोट के निशान से हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना पर पुलिस पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। इलाके में सनसनी फैल गई। मामला नैला थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान पूर्व सरपंच महारथी चौहान के बेटे अर्जुन सिंह चौहान के रूप में हुई है। वह अपने घर से हरेली पर्व के दिन निकला था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह उसकी लाश सड़क किनारे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार के दौरान तत्कालीन कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा का पुतला दहन करने के मामले में पुलिस द्वारा आरोपी बनाये गये 7 भाजपा कार्यकर्ताओं को आज जिला न्यायालय ने बरी कर दिया। न्यायालय से राहत पाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं में रजनीश पाणिग्रही, नरसिंह राव, संग्राम सिंह राणा, प्रकाश झा, प्रकाश रावल, विनोद पाण्डेय, सुरेश कश्यप शामिल हैं। कांग्रेस शासन के दौरान वर्ष 2019 में राजनैतिक विरोध प्रदर्शन में पुतला दहन करने पर पुलिस ने विविध धाराओं में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था। जिला न्यायालय से आरोप मुक्त होने के निर्णय के बाद…

