खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जिले के सिवनी गांव में पूर्व सरपंच के बेटे की सड़क किनारे नहर में लाश मिलने से हड़कंप मच गया।शव पर चोट के निशान से हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना पर पुलिस पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। इलाके में सनसनी फैल गई। मामला नैला थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान पूर्व सरपंच महारथी चौहान के बेटे अर्जुन सिंह चौहान के रूप में हुई है। वह अपने घर से हरेली पर्व के दिन निकला था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह उसकी लाश सड़क किनारे नहर में मिली। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
अर्जुन की लाश मिलने से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। शव पर चोट के निशान मिलने से पुलिस ने प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल मामले की गहनता से जांच जारी है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


