खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। फर्जी दस्तावेज तैयार कर चोरी की मोटरसाइकिल बेचने वाले गिरोह का गीदम पुलिस ने पर्दाफाश किया है। आरोपी गुलशन नाहटा, कैलाश निषाद और रिज्जू केजे को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 5 मोटरसाइकिल बरामद की गईं, जिनमें दो बुलेट, दो स्प्लेंडर और एक पल्सर शामिल हैं।
24 जुलाई को वाहन चेकिंग के दौरान एक बिना दस्तावेज स्प्लेंडर बाइक पकड़ी गई, जिसके बाद पूछताछ में चोरी का बड़ा रैकेट सामने आया। आरोपी चोरी की बाइकों को फर्जी आरसी बुक और नंबर प्लेट लगाकर बेचते थे। आरोपियों ने बाइकों की खरीद-बिक्री के लिए ग्राहकों से मोटी रकम वसूली थी।
बरामद बाइक की कीमत लगभग 7.5 लाख रुपए आंकी गई है। आरोपियों पर BNS की धाराएं 73/2025 धारा 285, 303(2), 317(2), 336, 340(2), 345(2)(3) व 3(5) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में एसडीओपी गोविंद दीवान, निरीक्षक विजय पटेल सहित गीदम थाना टीम की अहम भूमिका रही।
Trending
- मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में केबिनेट बैठक 29 अप्रैल को
- बेवफाई की पराकाष्ठा, पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने दे दी जान
- छत्तीसगढ़ 10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट 2026: कल दोपहर 2:30 बजे थम जाएगा लाखों परीक्षार्थियों का इंतज़ार
- अम्बागढ़ चौकी में रेगाकठेरा जलाशय का होगा कायाकल्प: शासन ने दी ₹2.07 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति
- सीतारामपुर जलाशय निर्माण कार्य के लिए 6.33 करोड़ रुपये स्वीकृत
- ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ से 2 साल की पारूल को मिला नया जीवन
- सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 326 वर्ष पुरानी दुर्लभ पाण्डुलिपियाँ
- सुकमा जहाँ सड़कें खत्म होती हैं, वहाँ से शुरू होती है उम्मीद की नई किरण


