खबर वर्ल्ड न्यूज-दंतेवाड़ा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के लिए स्वच्छ एवं सस्ती ऊर्जा का सशक्त माध्यम बन रही है। योजना के माध्यम से जिले के नागरिक अपने घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कर बिजली खर्च में कमी लाने के साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। इसी कड़ी में स्कूल पारा निवासी श्री कमल सेठिया ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ लेते हुए अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित कराया है। उन्होंने बताया कि इस योजना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने का निर्णय लिया। सोलर पैनल स्थापित होने से अब घर में बिजली की जरूरतों को पूरा करने के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग किया जा रहा है। इससे परंपरागत बिजली पर निर्भरता कम होगी और हर महीने आने वाले बिजली बिल में भी राहत मिलेगी।
कमल सेठिया ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना आम परिवारों के लिए काफी लाभदायक है। सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी से सोलर पैनल लगवाना पहले की तुलना में आसान हुआ है। उन्होंने योजना को घरों में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और आम नागरिकों को आर्थिक रूप से राहत पहुंचाने वाली महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जिले के अन्य नागरिकों से भी प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ उठाने और सौर ऊर्जा अपनाने की अपील की।
Trending
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान
- पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत
- सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
- भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
- जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
- मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
- जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च


