खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार के दौरान तत्कालीन कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा का पुतला दहन करने के मामले में पुलिस द्वारा आरोपी बनाये गये 7 भाजपा कार्यकर्ताओं को आज जिला न्यायालय ने बरी कर दिया।
न्यायालय से राहत पाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं में रजनीश पाणिग्रही, नरसिंह राव, संग्राम सिंह राणा, प्रकाश झा, प्रकाश रावल, विनोद पाण्डेय, सुरेश कश्यप शामिल हैं। कांग्रेस शासन के दौरान वर्ष 2019 में राजनैतिक विरोध प्रदर्शन में पुतला दहन करने पर पुलिस ने विविध धाराओं में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था। जिला न्यायालय से आरोप मुक्त होने के निर्णय के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने बधाई दी और कांग्रेस की दमनकारी काली नीति पर न्याय की जीत बताया।
Trending
- मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में केबिनेट बैठक 29 अप्रैल को
- बेवफाई की पराकाष्ठा, पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने दे दी जान
- छत्तीसगढ़ 10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट 2026: कल दोपहर 2:30 बजे थम जाएगा लाखों परीक्षार्थियों का इंतज़ार
- अम्बागढ़ चौकी में रेगाकठेरा जलाशय का होगा कायाकल्प: शासन ने दी ₹2.07 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति
- सीतारामपुर जलाशय निर्माण कार्य के लिए 6.33 करोड़ रुपये स्वीकृत
- ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ से 2 साल की पारूल को मिला नया जीवन
- सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 326 वर्ष पुरानी दुर्लभ पाण्डुलिपियाँ
- सुकमा जहाँ सड़कें खत्म होती हैं, वहाँ से शुरू होती है उम्मीद की नई किरण


