खबर वर्ल्ड न्यूज – कबीरधाम। कबीरधाम जिले के नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात के रूप में आज जिला अस्पताल कवर्धा में अत्याधुनिक सीटी स्कैन (CT Scan) मशीन का शुभारंभ हुआ। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और गृहमंत्री विजय शर्मा की उपस्थिति में इस आधुनिक जांच सुविधा का उद्घाटन किया गया।
* क्या है खास इस नई सुविधा में?
गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि जिले के मरीजों को अब गंभीर बीमारियों की त्वरित और सटीक जांच के लिए रायपुर, बिलासपुर या अन्य बड़े शहरों की ओर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि यह सुविधा जिले के 3.2 लाख से अधिक की आबादी को सीधे लाभ पहुंचाएगी।
स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने बताया कि इस मशीन की स्थापना से जिला अस्पताल को मेडिकल डायग्नोस्टिक सेंटर के रूप में विकसित करने की दिशा में मजबूती मिली है।
* मशीन की विशेषताएं :-
-
यह 16-स्लाइस सीटी स्कैन मशीन है जो कम समय में उच्च गुणवत्ता की इमेजिंग करती है।
-
मशीन की कीमत लगभग 3.75 करोड़ रुपये बताई जा रही है, जिसे राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य बजट से आवंटित किया गया।
-
मशीन से अब ब्रेन स्ट्रोक, फ्रैक्चर, फेफड़ों, लिवर, किडनी और आंतों की सूक्ष्मतम जांच संभव हो पाएगी।
-
हर दिन 30 से 50 मरीजों की जांच करने की क्षमता रखती है।


