Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में केबिनेट बैठक 29 अप्रैल को

    April 28, 2026

    बेवफाई की पराकाष्ठा, पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने दे दी जान

    April 28, 2026

    छत्तीसगढ़ 10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट 2026: कल दोपहर 2:30 बजे थम जाएगा लाखों परीक्षार्थियों का इंतज़ार

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में केबिनेट बैठक 29 अप्रैल को
    • बेवफाई की पराकाष्ठा, पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने दे दी जान
    • छत्तीसगढ़ 10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट 2026: कल दोपहर 2:30 बजे थम जाएगा लाखों परीक्षार्थियों का इंतज़ार
    • अम्बागढ़ चौकी में रेगाकठेरा जलाशय का होगा कायाकल्प: शासन ने दी ₹2.07 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति
    • सीतारामपुर जलाशय निर्माण कार्य के लिए 6.33 करोड़ रुपये स्वीकृत
    • ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ से 2 साल की पारूल को मिला नया जीवन
    • सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 326 वर्ष पुरानी दुर्लभ पाण्डुलिपियाँ
    • सुकमा जहाँ सड़कें खत्म होती हैं, वहाँ से शुरू होती है उम्मीद की नई किरण
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » आबकारी आरक्षक परीक्षा 2025: कलेक्टर रणबीर शर्मा ने समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश
    दुर्ग

    आबकारी आरक्षक परीक्षा 2025: कलेक्टर रणबीर शर्मा ने समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश

    Khabar WorldBy Khabar WorldJuly 25, 2025No Comments6 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    परीक्षा में पारदर्शिता और सुरक्षा सर्वोपरि: केंद्रों में जैमर, पुलिस बल और सख्त ड्रेस कोड लागू

    समय पालन और अनुशासन सुनिश्चित करें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं चलेगी- कलेक्टर

    खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। 27 जुलाई दिन रविवार को व्यापम द्वारा आयोजित आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 2025 के सफल आयोजन हेतु आज कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्टरेट के दिशा सभाकक्ष में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस परीक्षा में प्रदेश भर से लगभग 2 लाख 70 हजार अभ्यर्थी सम्मिलित हो रहे हैं, जिसमे बेमेतरा जिले से लगभग 5000 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए जिले मे 20 परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं। जिसके सुचारू संचालन हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में संबंधित विभागों, पुलिस प्रशासन एवं तकनीकी एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
    परीक्षा समय और प्रवेश व्यवस्था सख्त
    बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि परीक्षा 27 जुलाई को प्रातः 11.00 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के दो घंटे पूर्व केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा ताकि समय पर उनकी फ्रिस्किंग एवं दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया संपन्न की जा सके। मुख्य द्वार प्रातः 10.30 बजे के बाद बंद कर दिया जाएगा, जिससे किसी भी परिस्थिति में देरी से आए हुए अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं मिलेगा।
    जैमर व तकनीकी निगरानी की पुख्ता व्यवस्था
    प्रत्येक परीक्षा केंद्र में संचार विहीन वातावरण सुनिश्चित करने हेतु भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड द्वारा जैमर लगाए जाएंगे। इन जैमरों की निगरानी हेतु प्रशिक्षित कर्मचारी की ड्यूटी निर्धारित की गई है। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि कर्मचारियों के प्रशिक्षण एवं संचालन की संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित एजेंसी सुनिश्चित करे, ताकि परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के गलत इस्तेमाल की कोई संभावना न रहे।
    पुलिस बल की तैनाती व फ्रिस्किंग की निगरानी
    सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र में पुरुष एवं महिला पुलिसकर्मियों की नियुक्ति की जाएगी, जो परीक्षा प्रारंभ होने से 2 घंटे 30 मिनट पूर्व केंद्र पर उपस्थित होंगे। अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग मेटल डिटेक्टर व मैनुअल तलाशी के माध्यम से की जाएगी। महिला अभ्यर्थियों की तलाशी केवल महिला पुलिसकर्मियों से ही कराई जाएगी।
    परीक्षा केंद्रों में सुविधाएं और अनुशासन पर विशेष जोर
    कलेक्टर शर्मा ने निर्देश दिए कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु उप पुलिस अधीक्षक या उच्च अधिकारी को पुलिस नोडल अधिकारी नियुक्त किये जाने निर्देशित किये है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा कक्षों में कार्यशील दीवाल घड़ी अनिवार्य रूप से लगाई जाए, जिससे समय पालन में कोई भ्रम न हो। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रों में पीने के पानी, टॉयलेट आदि की सुविधा समयपूर्व जांची जाए और किसी भी अभ्यर्थी को असुविधा न हो।
    अभ्यर्थियों के लिए ड्रेस कोड और निषेधाज्ञा का पालन अनिवार्य
    अभ्यर्थियों के लिए दिशा-निर्देश जारी करते हुए बताया गया कि वे हल्के रंग के आधी बांह के कपड़े पहनें एवं फुटवियर के रूप में चप्पल ही पहनें। किसी भी प्रकार का कान का आभूषण, बेल्ट, टोपी, स्कार्फ, पर्स, घड़ी, मोबाइल फोन या अन्य संचार उपकरण परीक्षा केंद्र में लाना पूर्णतः वर्जित होगा। धार्मिक या सांस्कृतिक पोशाक पहनने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर अन्य से पहले रिपोर्ट करना होगा, ताकि आवश्यक सुरक्षा जांच की जा सके। परीक्षा में अनुचित साधनों के प्रयोग पर कठोर कार्रवाई होगी एवं संबंधित की अभ्यर्थिता तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी जाएगी।
    कलेक्टर ने की सख्त अनुशासन और पारदर्शिता की अपील
    कलेक्टर रणबीर शर्मा ने बैठक के समापन पर सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता या असंगति को गंभीरता से लिया जाएगा। समन्वय की भूमिका में सभी विभागों को सजग रहकर कार्य करना होगा, जिससे कि यह परीक्षा प्रशासनिक दृष्टिकोण से एक सफल उदाहरण बन सके। इस अवसर पर एडीएम अनिल वाजपेयी, डिप्टी कलेक्टर पिंकी मनहर, सभी केंद्राध्यक्ष, नोडल, उड़नदस्ता दल एवं ऑब्जर्वर उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    बेवफाई की पराकाष्ठा, पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने दे दी जान

    April 28, 2026

    मासूम से दरिंदगी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों की सजगता ने बचाई 3 साल की बच्ची की जान

    April 25, 2026

    दुर्ग पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: गोवा से छत्तीसगढ़ तक फैले अंतरराज्यीय सट्टा गिरोह का पर्दाफाश: 5 आरोपी गिरफ्तार

    April 25, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,138

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,341

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,281

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,208
    Don't Miss
    रायपुर

    मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में केबिनेट बैठक 29 अप्रैल को

    By Khabar WorldApril 28, 20261

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद् (केबिनेट) की बैठक…

    बेवफाई की पराकाष्ठा, पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने दे दी जान

    April 28, 2026

    छत्तीसगढ़ 10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट 2026: कल दोपहर 2:30 बजे थम जाएगा लाखों परीक्षार्थियों का इंतज़ार

    April 28, 2026

    अम्बागढ़ चौकी में रेगाकठेरा जलाशय का होगा कायाकल्प: शासन ने दी ₹2.07 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति

    April 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook X (Twitter)
    Our Picks

    मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में केबिनेट बैठक 29 अप्रैल को

    April 28, 2026

    बेवफाई की पराकाष्ठा, पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने दे दी जान

    April 28, 2026

    छत्तीसगढ़ 10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट 2026: कल दोपहर 2:30 बजे थम जाएगा लाखों परीक्षार्थियों का इंतज़ार

    April 28, 2026

    अम्बागढ़ चौकी में रेगाकठेरा जलाशय का होगा कायाकल्प: शासन ने दी ₹2.07 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति

    April 28, 2026

    सीतारामपुर जलाशय निर्माण कार्य के लिए 6.33 करोड़ रुपये स्वीकृत

    April 28, 2026

    ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ से 2 साल की पारूल को मिला नया जीवन

    April 28, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.