Author: Khabar World

ग्रामीणों को मिला रहा है रोजगार के अवसर जशपुर के सुंदर और हरिभरी वादियों का पर्यटक ले रहे आनंद खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जशपुर जिले में भी पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम अब देखने को मिल रहे हैं। जिले में संचालित होमस्टे में बाहरी क्षेत्रों से पर्यटक पहुंच रहे हैं और यहां की प्राकृतिक सुंदरता तथा स्थानीय संस्कृति का अनुभव कर रहे हैं। जिला प्रशासन भी ग्रामीण पर्यटन को…

Read More

नक्सल विरोधी अभियानों में उनके साहस को किया गया याद खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के पुलिस लाइन में आज रिटायर्ड डीजीपी विश्वरंजन के अचानक निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रदेशभर से बड़ी संख्या में रिटायर्ड डीजीपी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने विश्व रंजन जी के ऐतिहासिक कार्यों और उनके योगदान को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की। छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्व रंजन के आकस्मिक निधन पर प्रदेशभर में शोक की लहर है। उनके निधन के बाद राज्य के कई पूर्व और वर्तमान पुलिस अधिकारियों ने गहरा दुख व्यक्त…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। छत्तीसगढ़ शासन के नए नियमों के बाद अब नगर पंचायत फरसगांव ने शहर के व्यापारिक गलियारों में अनुशासन और वैधता सुनिश्चित करने के लिए कमर कस ली है। छत्तीसगढ़ व्यापार अनुपालन नियम 2025 के लागू होने के साथ ही अब छोटे गुमटी संचालकों से लेकर बड़े मॉल मालिकों तक सभी के लिए ट्रेड लाइसेंस लेना अनिवार्य हो गया है। प्रशासन ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि आगामी 31 मार्च तक लाइसेंस प्रक्रिया पूरी न करने वाले व्यापारियों पर 25 से 50 प्रतिशत तक का भारी-भरकम आर्थिक दंड लगाया जाएगा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों ने शासकीय उचित मूल्य दुकान को निशाना बनाते हुए गरीबों के हक पर ही हाथ साफ कर दिया। अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर करीब 53 कट्टा यानी 26 क्विंटल सरकारी चावल और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा चोरी कर लिया। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 75 हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बीती रात अज्ञात चोरों ने राशन दुकान का ताला तोड़कर अंदर रखा सरकारी चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा पार कर दिया। सुबह जब रोज की तरह सोसायटी संचालक…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर संचालित महतारी वंदन योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में प्रतिमाह 1000 रुपये की राशि सीधे अंतरित की जा रही है, जिससे उन्हें अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सहूलियत मिल रही है। योजना से महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में जशपुर जिले के ग्राम झरगांव निवासी प्यारी मांझी को भी महतारी वंदन योजना का लाभ प्राप्त हो रहा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। नगर पालिका परिषद मुंगेली के अध्यक्ष रोहित शुक्ला के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर स्थानीय रेस्ट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने अपने एक साल के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों,निर्माणाधीन परियोजनाओं और आगामी योजनाओं की विस्तृत जानकारी पत्रकारों के साथ साझा की। साथ ही पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का बेबाकी से जवाब देते हुए उन्होंने नगर के विकास और आम जनता को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई। नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने बताया कि उनके कार्यकाल के पहले वर्ष में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। शहर के प्रतिष्ठित वेसलियन इंग्लिश मीडियम स्कूल की एक वरिष्ठ शिक्षिका की सड़क हादसे में जान चली गई। यह हादसा तब हुआ जब शिक्षिका अपने बेटे के साथ बाइक पर स्कूल जा रही थीं और अचानक उनकी साड़ी का पल्लू बाइक के पिछले चक्के में फंस गया। जानकारी के अनुसार, 48 वर्षीय शिक्षिका मर्सी बचइया रोज की तरह अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर स्कूल जा रही थीं। स्कूल पहुंचने से कुछ ही दूरी पहले अचानक उनकी साड़ी का पल्लू बाइक…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती के अवसर पर आज राजधानी रायपुर के मुख्यमंत्री निवास परिसर में उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव के दीर्घ सामाजिक-राजनीतिक जीवन और समाज के प्रति उनके उल्लेखनीय योगदानों को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।उन्होंने कहा कि स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव का संपूर्ण जीवन समाज सेवा, जनकल्याण और विशेष रूप से जनजातीय समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने निस्वार्थ भाव से समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री साय ने पूर्व पुलिस महानिदेशक विश्वरंजन के निधन पर दुःख जताया है, सीएम ने कहा, उन्होंने अपने प्रशासनिक जीवन में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ पुलिस सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।ॐ शांति। बता दें कि छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन हो गया है। उन्होंने शनिवार रात पटना के मेदांता अस्पताल में अंतिम सासें ली। पूर्व डीजीपी पिछले कुछ समय से बीमार थे और उन्हें पटना में एडमिट किया गया…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बीजेपी नेता प्रेम प्रकाश पाण्डेय को जन्मदिन की बधाई दी। सांसद अग्रवाल ने कहा, अभिन्न मित्र, छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ जननेता श्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! प्रेम प्रकाश जी का साथ हमेशा एक मजबूत संबल की तरह रहा है। वैचारिक स्पष्टता और जनसेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुयशपूर्ण जीवन एवं जनसेवा के पथ पर निरंतर ऊर्जा व सफलता प्राप्त हो। जन्मदिन की…

Read More