खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों ने शासकीय उचित मूल्य दुकान को निशाना बनाते हुए गरीबों के हक पर ही हाथ साफ कर दिया। अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर करीब 53 कट्टा यानी 26 क्विंटल सरकारी चावल और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा चोरी कर लिया। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 75 हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, बीती रात अज्ञात चोरों ने राशन दुकान का ताला तोड़कर अंदर रखा सरकारी चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा पार कर दिया। सुबह जब रोज की तरह सोसायटी संचालक दुकान पहुंचे तो ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि 53 कट्टा चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा गायब है।
इसके बाद संचालक ने तत्काल मामले की जानकारी विभागीय अधिकारियों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार अन्नपूर्णा योजना के तहत गरीब परिवारों को निशुल्क चावल उपलब्ध कराती है ताकि कोई भी जरूरतमंद भूखा न सोए। लेकिन बानो गांव में चोरों ने गरीबों के हिस्से का राशन ही चोरी कर लिया, जिससे ग्रामीणों में भी नाराजगी देखी जा रही है।
Trending
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की “मन की बात” हम सभी के लिये प्रेरणादायक- किरण देव
- विकास के दावों की खुली पोल; 9 महीने से टूटी चितापुर पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए ‘डेथ ट्रैप’


