खबर वर्ल्ड न्यूज-खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। शहर के प्रतिष्ठित वेसलियन इंग्लिश मीडियम स्कूल की एक वरिष्ठ शिक्षिका की सड़क हादसे में जान चली गई। यह हादसा तब हुआ जब शिक्षिका अपने बेटे के साथ बाइक पर स्कूल जा रही थीं और अचानक उनकी साड़ी का पल्लू बाइक के पिछले चक्के में फंस गया।
जानकारी के अनुसार, 48 वर्षीय शिक्षिका मर्सी बचइया रोज की तरह अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर स्कूल जा रही थीं। स्कूल पहुंचने से कुछ ही दूरी पहले अचानक उनकी साड़ी का पल्लू बाइक के पिछले पहिये की चपेट में आ गया। पल्लू खिंचने की वजह से शिक्षिका अनियंत्रित होकर सिर के बल सड़क पर गिर पड़ीं।
हादसे के तुरंत बाद उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल खैरागढ़ ले जाया गया। सिर में गंभीर अंदरूनी चोट होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद दुर्ग के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया। स्थिति में सुधार न होने पर उन्हें रायपुर AIIMS में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
Trending
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की “मन की बात” हम सभी के लिये प्रेरणादायक- किरण देव
- विकास के दावों की खुली पोल; 9 महीने से टूटी चितापुर पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए ‘डेथ ट्रैप’


