खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर संचालित महतारी वंदन योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में प्रतिमाह 1000 रुपये की राशि सीधे अंतरित की जा रही है, जिससे उन्हें अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सहूलियत मिल रही है। योजना से महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।
इसी क्रम में जशपुर जिले के ग्राम झरगांव निवासी प्यारी मांझी को भी महतारी वंदन योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है। उनके खाते में प्रत्येक माह मिलने वाली सहायता राशि से वे अपने परिवार की दैनिक आवश्यकताओं को पूरा कर पा रही हैं। इससे उन्हें आर्थिक रूप से सहयोग मिल रहा है और घर की जिम्मेदारियों को निभाने में सुविधा हो रही है।
प्यारी मांझी बताती हैं कि शासन की इस योजना से उन्हें नियमित रूप से 1000 रुपये प्राप्त हो रहे हैं, जिससे वे घर के छोटे-मोटे खर्चों के साथ बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में भी मदद कर पाती हैं। इससे उनके परिवार को आर्थिक संबल मिला है और वे स्वयं को अधिक आत्मनिर्भर महसूस कर रही हैं।
महतारी वंदन योजना के माध्यम से जिले की पात्र महिलाओं को प्रत्यक्ष आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे वे परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी में सहभागिता निभाते हुए आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। योजना से महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार के साथ उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि हो रही है।
Trending
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की “मन की बात” हम सभी के लिये प्रेरणादायक- किरण देव
- विकास के दावों की खुली पोल; 9 महीने से टूटी चितापुर पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए ‘डेथ ट्रैप’


