Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन’ का नया रोडमैप: 750 सेवाएं लोक सेवा गारंटी के दायरे में

    April 21, 2026

    ‘नारी शक्ति’ पर सियासत: डिप्टी सीएम अरुण साव का कांग्रेस पर प्रहार, कहा- “अधिकार छीनने वालों को महिलाएं नहीं करेंगी माफ”

    April 21, 2026

    यात्री बस से 18 किलो से अधिक चांदी बरामद, कटक का तस्कर गिरफ्तार

    April 21, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन’ का नया रोडमैप: 750 सेवाएं लोक सेवा गारंटी के दायरे में
    • ‘नारी शक्ति’ पर सियासत: डिप्टी सीएम अरुण साव का कांग्रेस पर प्रहार, कहा- “अधिकार छीनने वालों को महिलाएं नहीं करेंगी माफ”
    • यात्री बस से 18 किलो से अधिक चांदी बरामद, कटक का तस्कर गिरफ्तार
    • बच्चों का भविष्य हमारी थाली में : पोषण, परवरिश और जीवनशैली का समग्र दृष्टिकोण
    • कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने ली खाद्य, कृषि एवं सहकारी समितियों की विस्तृत समीक्षा बैठक
    • सोशल मीडिया की ताकत और प्रशासन का एक्शन; चिंगनेर में ढहाया गया भ्रष्टाचार का ‘बुनियाद’
    • मिशन “सिक्योर सिटी”: 40 हाई-टेक कैमरों की निगरानी में सुकमा, अपराधियों पर कसी नकेल
    • मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान: कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने खुद कराई जांच, ‘मावा सेहत-मावा बस्तर’ को दिया नया आयाम
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » मुंगेली में विकास का ‘रोडमैप’: पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला के एक साल के कार्यकाल में 132 करोड़ के नए प्रोजेक्ट्स की तैयारी
    बिलासपुर

    मुंगेली में विकास का ‘रोडमैप’: पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला के एक साल के कार्यकाल में 132 करोड़ के नए प्रोजेक्ट्स की तैयारी

    Khabar WorldBy Khabar WorldMarch 8, 2026No Comments87 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। नगर पालिका परिषद मुंगेली के अध्यक्ष रोहित शुक्ला के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर स्थानीय रेस्ट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने अपने एक साल के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों,निर्माणाधीन परियोजनाओं और आगामी योजनाओं की विस्तृत जानकारी पत्रकारों के साथ साझा की। साथ ही पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का बेबाकी से जवाब देते हुए उन्होंने नगर के विकास और आम जनता को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई।
    नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने बताया कि उनके कार्यकाल के पहले वर्ष में नगर में सड़क,नाली,चौक सौंदर्यीकरण,मुक्तिधाम उन्नयन,स्ट्रीट लाइट,गार्डन निर्माण सहित अनेक विकास कार्यों को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि नगर की गरिमा के अनुरूप विकास कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
    उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं नगर विधायक पुन्नूलाल मोहले का जताया आभार
    इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव तथा नगर विधायक पुन्नूलाल मोहले का आभार व्यक्त करते हुए कहाकि उनके सहयोग से नगर पालिका परिषद को विकास कार्यों के लिए पर्याप्त राशि स्वीकृत हुई है। इसी के परिणामस्वरूप एक वर्ष में मुंगेली नगर को कई महत्वपूर्ण सौगातें और उपलब्धियां मिली हैं।
    नगर की जनता का जताया आभार
    रोहित शुक्ला ने नगर की जनता का भी आभार व्यक्त करते हुए कहाकि एक सामान्य नागरिक को नगर की जनता ने अपना प्रेम,सहयोग और आशीर्वाद देकर नगर का प्रथम नागरिक बनने का अवसर दिया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर का विकास सभी की अपेक्षाओं और गरिमा के अनुरूप किया जाएगा वही नगर के प्रत्येक नागरिक को मूलभूत सुविधाएं दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी
    एक साल में हुए प्रमुख विकास कार्य
    वर्ष 2023–24 में 14वें वित्त आयोग के अंतर्गत लगभग 144.46 लाख रुपये की लागत से नगर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क निर्माण और ट्यूबलर पोल लगाने के कार्य किए गए,जिनमें मेन रोड से शक्ति धर्मकांटा रोड,पंडरिया रोड से आत्मानंद स्कूल रोड,बस स्टैंड से बिजली ऑफिस रोड सहित कई प्रमुख मार्ग शामिल हैं। इन सभी कार्यों को पूर्ण कर लिया गया है।
    इसके अलावा वर्ष 2023–24 में अधोसंरचना मद के अंतर्गत 69 कार्यों के लिए 859.18 लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे। इनमें से 60 कार्य 395.07 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हो चुके हैं,जबकि कुछ कार्य प्रगतिरत हैं तथा नगर के विभिन्न चौकों के सौंदर्यीकरण सहित कुछ कार्य लगभग पूर्ण हो चुके हैं।
    वर्ष 2024–25 में विकास को मिली और गति
    वर्ष 2024–25 में अधोसंरचना विकास के लिए 1388.32 लाख रुपये की स्वीकृति मिली,जिसमें से 26 कार्य 299.64 लाख रुपये की लागत से पूर्ण किए जा चुके हैं। वहीं खर्रीपारा रोड,विभिन्न वार्डों में साइन बोर्ड,पड़ाव चौक में मूर्ति स्थापना,गौरवपथ निर्माण,पांच स्थानों पर स्वागत द्वार तथा स्वामी विवेकानंद की मूर्ति स्थापना सहित कई कार्य 1006.05 लाख रुपये की लागत से प्रगतिरत हैं।
    वर्ष 2025–26 में बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम जारी
    वर्ष 2025–26 में 2546.62 लाख रुपये की लागत से 27 विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनमें हाई मास्ट लाइट,स्विमिंग पूल,आगर खेल परिसर का जीर्णोद्धार,साहू पारा सामुदायिक भवन,मां परमेश्वरी चौक विकास,आगर नदी तट पर शेड और चबूतरा, चौक सौंदर्यीकरण,नालंदा परिसर निर्माण और एनयूएलएम कार्यालय रिनोवेशन जैसे कार्य शामिल हैं,जिनमें से अधिकांश पर तेजी से काम चल रहा है।
    ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में भी सुधार
    नगर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पिछले वर्षों में ट्रैक्टर,मिनी टिपर,वैक्यूम एम्पिटर,ई-रिक्शा,कम्पोस्ट मशीन,ट्रैक्टर ट्रॉली और स्टील डस्टबिन सहित विभिन्न मशीनरी और उपकरणों की खरीद की गई है। इन कार्यों पर अब तक लगभग 303.79 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं।
    आवास,राशन और पेंशन योजनाओं का लाभ
    प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY Urban 1.0) के तहत नगर में 1379 आवास स्वीकृत हुए, जिनमें से 1238 पूर्ण हो चुके हैं और 151 निर्माणाधीन हैं। पिछले एक वर्ष में ही 77 आवास पूर्ण किए गए हैं। वहीं PMAY Urban 2.0 के तहत 378 आवास स्वीकृत हुए हैं।
    नगर के 22 वार्डों में कुल 10426 राशन कार्ड जारी किए गए हैं। वहीं विभिन्न पेंशन योजनाओं के अंतर्गत 3389 हितग्राहियों को लाभ दिया जा रहा है।
    132 करोड़ के बड़े विकास कार्य प्रस्तावित
    वर्ष 2026–27 के बजट के लिए नगर पालिका परिषद ने लगभग 132 करोड़ रुपये के बड़े विकास कार्यों का प्रस्ताव तैयार किया है। इनमें आगर नदी के किनारे रिटेनिंग वॉल,लोरमी बायपास से रामगढ़ पुल तक बीटी सड़क,आगर नदी में स्टॉप डैम,रिवर व्यू फोर लेन सड़क,रिवर फ्रंट सौंदर्यीकरण और नगर भवन (विवाह घर) निर्माण जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शामिल हैं।
    होली मिलन का भी हुआ आयोजन
    प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों,जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द व भाईचारे का संदेश दिया।
    इस अवसर पर पूर्व विधायक चुरावन मंगेशकर,पूर्व विधायक चंद्रभान बारमते,पूर्व मंडी अध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्रिय,कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष दिलीप बंजारा,शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक गुप्ता,पार्षद प्रतिनिधि मकबूल खान,जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मीकांत भास्कर,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश छेदइया,अशोक चंद्राकर,पार्षद कुलदीप पाटले,पार्षद संजय चंदेल,पार्षद सुरज यादव,अभिलाष सिंह,पार्षद प्रतिनिधि श्रवण सोनकर,सुरज मंगलानी,आरिफ खोखर,सूर्यपाल लक्की गर्ग,नीरज यादव,पार्षद प्रतिनिधि रवि कोशले,लाला सिंह,तारिणी विश्वकर्मा,देवेंद्र वैष्णव,राजा माणिक,असद खोखर,रामचंद्र साहू,सतीश तंबोली,वैभव ताम्रकार,यकीन दास,सतीश यादव,विनय यादव,नरोत्तम साहू,बलराम यादव,रवि यादव एवं नगर पालिका परिषद सीएमओ होरी सिंह ठाकुर,सहित पत्रकारगण और आम नागरिक उपस्थित रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    बिलासपुर में पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: 245 किलोग्राम गांजा जब्त, हाईटेक घेराबंदी में दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    April 20, 2026

    प्रेम विवाह के 4 साल बाद पति-पत्नी ने की आत्महत्या, बंद कमरे में मिले शव

    April 19, 2026

    सफलता की नई इबारत: मुंगेली के युवा किसान मनीष ने खीरे की खेती से कमाया ₹1.30 लाख का शुद्ध लाभ

    April 19, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,138

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,338

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,278

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,204
    Don't Miss
    रायपुर

    छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन’ का नया रोडमैप: 750 सेवाएं लोक सेवा गारंटी के दायरे में

    By Khabar WorldApril 21, 20260

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में…

    ‘नारी शक्ति’ पर सियासत: डिप्टी सीएम अरुण साव का कांग्रेस पर प्रहार, कहा- “अधिकार छीनने वालों को महिलाएं नहीं करेंगी माफ”

    April 21, 2026

    यात्री बस से 18 किलो से अधिक चांदी बरामद, कटक का तस्कर गिरफ्तार

    April 21, 2026

    बच्चों का भविष्य हमारी थाली में : पोषण, परवरिश और जीवनशैली का समग्र दृष्टिकोण

    April 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook X (Twitter)
    Our Picks

    छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन’ का नया रोडमैप: 750 सेवाएं लोक सेवा गारंटी के दायरे में

    April 21, 2026

    ‘नारी शक्ति’ पर सियासत: डिप्टी सीएम अरुण साव का कांग्रेस पर प्रहार, कहा- “अधिकार छीनने वालों को महिलाएं नहीं करेंगी माफ”

    April 21, 2026

    यात्री बस से 18 किलो से अधिक चांदी बरामद, कटक का तस्कर गिरफ्तार

    April 21, 2026

    बच्चों का भविष्य हमारी थाली में : पोषण, परवरिश और जीवनशैली का समग्र दृष्टिकोण

    April 21, 2026

    कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने ली खाद्य, कृषि एवं सहकारी समितियों की विस्तृत समीक्षा बैठक

    April 21, 2026

    सोशल मीडिया की ताकत और प्रशासन का एक्शन; चिंगनेर में ढहाया गया भ्रष्टाचार का ‘बुनियाद’

    April 21, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.