Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सचिव की कलेक्टरों को दो टूक : अवैध रेत खनन पर सख्ती से हो कार्रवाई, लापरवाही पर कलेक्टर होंगे जिम्मेदार
- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट: 74 वर्षों के सामूहिक अनुभव के साथ दो पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त, कमिश्नर ने दी भावभीनी विदाई
- दुर्ग पुलिस का ‘ऑपरेशन विश्वास’: हेरोइन तस्करी के संगठित नेटवर्क का खात्मा, 5 गिरफ्तार
- हर बूंद से अधिक उत्पादन की दिशा में बड़ा कदम: बगिया समृद्धि एम-कैड योजना से 13 गांवों के 4933 हेक्टेयर में होगी सिंचाई- मुख्यमंत्री साय
- विश्व मजदूर दिवस पर मेडिकल टीम लोरमी की सराहनीय पहल; उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी कराया स्वास्थ्य परीक्षण
- मुख्यमंत्री को 10 मई को मुंगेली आमंत्रित करने पहुँचे विधायक मोहले एवं केंद्रीय राज्य मंत्री साहू
- मुंगेली की बेटी का प्रदेश में परचम: नंदिता देवांगन ने 10वीं बोर्ड में हासिल किया दूसरा स्थान, विधायक मोहले ने दी बधाई
- आम खिलाने का बहाना बनाकर नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का दौर जारी है, हालांकि मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान में मामूली गिरावट और हल्की वर्षा की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन दर्ज नहीं किया गया है। बुधवार को प्रदेश में गर्मी का तीखा असर देखने को मिला। राजनांदगांव 44 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। वहीं, राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूली छात्रों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, रायपुर ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सूचित किया है कि प्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम आज घोषित किए जा रहे हैं। छ.ग. शासन, स्कूल शिक्षा विभाग एवं संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशानुसार, वर्ष 2026 की केंद्रीकृत परीक्षाओं का सफल आयोजन पूरा हो चुका है। तय कार्यक्रम के मुताबिक, परीक्षा परिणामों की घोषणा आज, 30 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को दोपहर 12:00 बजे की जाएगी। विद्यार्थी ऐसे देख सकेंगे अपना परिणाम जिला शिक्षा अधिकारी (DEO)…
खबर वर्ल्ड न्यूज – व्यास पाठक, रायपुर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लोकसभा से पारित नहीं हो पाने पर विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करने के लिए आज आहुत छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र से पहले रणनीति तय करने भाजपा विधायक दल की बैठक विधानसभा के मुख्य समिति कक्ष में हो रही है। बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के आज होने वाले विशेष सत्र में राज्य सरकार नारी शक्ति वंदन अधिनियम और परिसीमन से जुड़े 131वें संविधान संशोधन विधेयक के पारित न होने के विरोध में निंदा प्रस्ताव लाने जा रही है। इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आज शाम राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। 1 मई को वे कांग्रेस विधायकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही वे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की भी बैठक लेंगे। सभी बैठकें कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में आयोजित की जाएंगी।
खबर वर्ल्ड न्यूज -प्रिया पाठक,रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज विधानसभा में आयोजित बैठक और विशेष सत्र में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार आज का पूरा दिन विधायी कार्यों और प्रशासनिक गतिविधियों के लिए निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री सुबह 8:30 बजे सिविल लाइन रायपुर स्थित अपने निवास से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और 8:55 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित विधानसभा परिसर पहुंचेंगे। इसके बाद वे सुबह 9:00 बजे से 10:45 बजे तक मुख्य समिति कक्ष में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री सुबह 11:00 बजे से शाम 05:30 बजे तक…
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में आज का दिन अहम रहने वाला है, क्योंकि विधानसभा का विशेष सत्र महिला सशक्तीकरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर केंद्रित होगा। इस दौरान राज्य सरकार महिला आरक्षण कानून और परिसीमन से जुड़े 131वें संविधान संशोधन विधेयक के पारित न होने के विरोध में निंदा प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सदन में तीखी बहस के आसार हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीते दिनों इस विषय पर कहा था कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का लक्ष्य विपक्ष के रुख के कारण पूरा नहीं…
187 रोजगार सहायकों एवं 35 आवास मित्रों को कारण बताओ नोटिस, वेतन रोकने के निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृत आवासों की प्रगति को लेकर जिला पंचायत सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) जिला पंचायत प्रेमलता पदमाकर द्वारा विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आवास मित्रों एवं रोजगार सहायकों के कार्यों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए योजना के क्रियान्वयन में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की गई। समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि जिले में बड़ी संख्या में स्वीकृत आवास अभी तक प्रारंभ नहीं किए गए हैं, जबकि…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। आबकारी विभाग वृत्त बेमेतरा द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में देशी मदिरा जब्त की गई है। यह कार्रवाई कलेक्टर बेमेतरा श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी डॉ. पलक नंद तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री आनंद के मार्गदर्शन में की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुखबिर से अवैध मदिरा के धारण, संग्रहण एवं परिवहन की सूचना मिलने पर आबकारी टीम द्वारा पौंसरी–बालसमुंद रोड पर दबिश दी गई। मौके पर आरोपी साहिद बंजारे (20 वर्ष), निवासी भालूपान थाना चंदनू, जिला बेमेतरा, के कब्जे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर में अपराध की तस्वीर अब और खतरनाक होती नजर आ रही है। गांव की रंजिश और चुनावी दुश्मनी ने ऐसा रूप ले लिया कि एक इंसान की जान की कीमत महज ₹20 हजार लगाई गई। थाना लोहत्तर पुलिस ने आज बुधवार काे इस साजिश का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 3 साजिशकर्ता और 2 सुपारी किलर शामिल हैं। घटना 24-25 अप्रैल की दरमियानी रात की है, जब ग्राम तुमरीसुर निवासी लालजी पुडो शादी समारोह से लौट रहे थे। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिले की कोतवाली पुलिस ने कारवॉश सेंटर की आड़ में सूखे नशे का अवैध कारोबार संचालित करने वाले करीब एक माह से फरार चल रहे मुख्य आरोपी आकाश ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीजापुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। बीजापुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी आकाश ठाकुर कारवॉश सेंटर की आड़ में सूखे नशे का अवैध कारोबार संचालित कर रहा था। पूर्व में की गई कार्रवाई के दौरान उक्त कारवॉश सेंटर से गोली, कैप्सूल…

