खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूली छात्रों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, रायपुर ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सूचित किया है कि प्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम आज घोषित किए जा रहे हैं।
छ.ग. शासन, स्कूल शिक्षा विभाग एवं संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशानुसार, वर्ष 2026 की केंद्रीकृत परीक्षाओं का सफल आयोजन पूरा हो चुका है। तय कार्यक्रम के मुताबिक, परीक्षा परिणामों की घोषणा आज, 30 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को दोपहर 12:00 बजे की जाएगी।
विद्यार्थी ऐसे देख सकेंगे अपना परिणाम
जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, समस्त परीक्षार्थी और उनके अभिभावक अपने संबंधित विद्यालय से संपर्क कर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। परिणामों को लेकर स्कूलों में आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
Trending
- मुंगेली में शिक्षा का परचम: 10वीं में लोरमी के अंशुल शर्मा ने 99% के साथ प्रदेश में किया टॉप
- छत्तीसगढ़ विधानसभा विशेष सत्र: दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि देने के साथ शुरू हुई सदन की कार्यवाही
- ज्येष्ठ माह कब से शुरू है? पूरे महीने करें बस एक काम, मिलेगा सबसे बड़ा पुण्य, मृत्यु के बाद नहीं जाएंगे नरक
- IPL 2026: क्या मुंबई इंडियंस के लिए बंद हो गए प्लेऑफ के दरवाजे? SRH की जीत ने बदला अंक तालिका का गणित
- छठे बुधवार भी दुनियाभर में बजा ‘धुरंधर 2’ का डंका, धुआंधार छापे नोट, अब ‘दंगल’ का करेगी काम तमाम!
- लू से लेकर अपच तक…भीषण गर्मी में आम पना क्यों वरदान?
- खाकी पर दाग: साइबर अपराधियों से ‘डील’ करने के आरोप में छत्तीसगढ़ के 4 पुलिसकर्मी असम पुलिस के हिरासत में
- ‘डिजिटल अरेस्ट’ के जरिए रिटायर्ड प्रोफेसर से ₹1.05 करोड़ की महाठगी; टेरर फंडिंग का डर दिखा कांप उठीं बुजुर्ग


