खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिले की कोतवाली पुलिस ने कारवॉश सेंटर की आड़ में सूखे नशे का अवैध कारोबार संचालित करने वाले करीब एक माह से फरार चल रहे मुख्य आरोपी आकाश ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीजापुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
बीजापुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी आकाश ठाकुर कारवॉश सेंटर की आड़ में सूखे नशे का अवैध कारोबार संचालित कर रहा था। पूर्व में की गई कार्रवाई के दौरान उक्त कारवॉश सेंटर से गोली, कैप्सूल और थिनर जैसी नशीली सामग्री बरामद की गई थी। इस मामले में उसके सहयोगी धर्मेन्द्र कुमार को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस टीम ने दबिश देकर मुख्य आरोपी को जिला दंतेवाड़ा से आज बुधवार काे धर दबोचा। पुलिस अब आरोपी के अन्य सहयोगियों और पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है। बीजापुर पुलिस द्वारा पिछले कुछ महीनों से सूखे नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत कई लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।
Trending
- प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई
- अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 250 पाव देशी मदिरा के साथ युवक गिरफ्तार
- ₹20 हजार की सुपारी किलिंग का हुआ खुलासा, 5 आरोपित गिरफ्तार
- ‘कारवॉश’ की आड़ में चल रहे नशे के काले साम्राज्य का भंडाफोड़, मुख्य सरगना आकाश ठाकुर गिरफ्तार
- नारायणपुर पुनर्वास केंद्र में ट्रैक्टर चलाने व मरम्मत सीख रहे 40 आत्मसमर्पित नक्सली
- बच्चा चोरी की अफवाह, लोहंडीगुड़ा में बवाल, ग्रामीणों ने फेरीवालों को पीटा
- नौकरी दिलाने के नाम पर पोस्ट ऑफिस का फर्जी आदेश वायरल
- खनन क्षेत्रों में ड्रोन की निगरानी से खनिज संसाधन की सुरक्षा तथा राजस्व संरक्षण में मिल रही मदद


