Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज
Author: admin
खबर वर्ल्ड 24-नई दिल्ली । दिल्ली के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रचार अभियान का आगाज कर दिया है। इसके तहत सोमवार को दिल्ली न्याय यात्रा के 8 नवंबर से राजघाट से शुरू करने की घोषणा की गई। साथ ही कांग्रेस नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जोरदार सियासी हमला बोला है। कांग्रेस के मीडिया व प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के बीच झूठ बोलने की प्रतियोगिता चल रही है।दिल्ली न्याय यात्रा की तारीख की घोषणा के साथ ही कांग्रेस नेता जेपीउग्रवाल ने अभियान…
वायु प्रदूषण (Air Pollution) एक गंभीर समस्या है जो न केवल पर्यावरण के लिए खतरा है, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य और देश की अर्थव्यवस्था पर भी नकारात्मक प्रभाव डालती है। भारत के कई बड़े शहरों में वायु गुणवत्ता का स्तर खतरनाक रूप से कम हो गया है, खासकर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, लखनऊ, और कानपुर जैसे शहरों में। वायु प्रदूषण का मुख्य स्रोत औद्योगिक गतिविधियाँ, वाहन प्रदूषण, निर्माण कार्य, पराली जलाना, और अन्य मानवीय गतिविधियाँ हैं। इस बार दिवाली से पहले ही वायु प्रदूषण बढ़ गया है। जोधपुर सहित कई शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 150 के पास आ गया…
खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर वर्चुअल माध्यम से रायपुर में बनने वाले 100 बिस्तरों वाले केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (CRIYN) का शिलान्यास किया।प्रधानमंत्री मोदी अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से रायपुर से जुड़े थे। मोदी ने कहा कि देश के लोग जितना ज्यादा स्वस्थ रहेंगे, देश की प्रगति उतनी ही तेजी से होगी। पूरी दुनिया के लोग योग और पंचकर्म के लिए भारत आते हैं और आने वाले समय में इनकी संख्या और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार स्वास्थ्य के…
खबर वर्ल्ड 24-बालकृष्ण साहू देश-विदेश। अमरीका के चुनाव अभियान में प्रति जैसी वैमनस्यता और घृणा इस बार दिख रही है वैसी पहले नहीं देखी गई। मर्यादा की सारी गरिमाएं टूट रही हैं। रविवार को न्यूयॉर्क के मेडिसन स्क्वायर गार्डन रैली में ट्रंप के मंच से प्रवासियों के बारे में घोर नस्लवादी टिप्पणियां की गई। कॉमेडियन हिंचक्लिफे ने तो इसी मंच से यहां तक कह दिया कि जो पहली अश्वेत महिला राष्ट्रपति बनने की कोशिश कर रही है, उसने अपना कैरियर प्रॉस्टीट्यूट की तरह शुरू किया। ट्रंप ने इसी मंच से कहा, कम अक्ल कमला हैरिस सिर्फ चेहरा हैं। उनके पीछे…
खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l जनसम्पर्क संचालनालय के नव पदस्थ आयुक्त डॉ. रवि मित्तल ने आज यहां छत्तीसगढ़ संवाद के सभा कक्ष में जनसम्पर्क संचालनालय एवं संवाद के अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न शाखाओं के प्रभारी अधिकारियों से विभागीय कार्यकलापों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने अधिकारियों से शासन की योजनाओं के बेहतर प्रचार-प्रसार के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर संचालक जनसम्पर्क अजय कुमार अग्रवाल, अपर संचालक जे.एल.दरियो, उमेश मिश्रा, संजीव तिवारी, आलोक देव, श्रीमती हर्षा पौराणिक एवं संतोष मौर्य सहित संचालनालय के संयुक्त संचालक, उप संचालक, सहायक संचालक सहित संचालनालय एवं…
खबर वर्ल्ड 24-नई दिल्ली । महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी की रोशनी जायसवाल को प्रताड़ित करने का मामला उठाते हुए कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को भाजपा संरक्षण देती हैं।लांबा ने कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट के साथ पत्रकार वार्ता में यह आरोप लगाया। लांबा ने कहा कि रोशनी का कसूर सिर्फ इतना है कि वह बेटियों की लड़ाई लड़ रही थी। उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ आवाज उठाई। रोशनी ने भाजपा नेता राजेश सिंह की…
खबर वर्ल्ड 24-नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने खराब क्वालिटी के हेलमेट बेचकर जीवन से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ देशव्यापारी अभियान चलाने का निर्णय लिया है। उपभोक्ता मंत्रालय ने हर जिले के डीएम को मानको का ध्यान न रखते हुए खराब हेलमेट बेचने वालों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। अब तक, 162 हेलमेट निर्माताओं के लाइसेंस समाप्त किए जा चुके हैं। इनमें तीन राजस्थान और 96 दिल्ली के है। इसके अलावा, बीआइएस मानक चिह्न के दुरुपयोग पर 27 छापे और जब्ती की कार्रवाई की गई है। केंद्र ने नियमों का हवाला देते हुए कहा है कि सड़क परिवहन…
खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के निरोगी एवं सुखमय जीवन की कामना की । उन्होंने प्रदेशवासियों को धनतेरस पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी । इस मौके पर साय ने कहा कि समृद्धि व ऐश्वर्य के लिए धन के देवता कुबेर और आरोग्य के लिए भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व सभी के लिए सुख-समृद्धि लेकर आए और भगवान धन्वंतरि सभी को आरोग्य प्रदान करें।
खबर वर्ल्ड 24-नई दिल्ली । कर्नाटक की कांग्रेस सरकार अनुसुचित जातियों (एससी) के आरक्षण में कोटे में कोटा लागू करेगी। सीएम एन.सिद्धारामैया की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय किया गया। कैबिनेट ने आंतरिक आरक्षण लागू करने के लिए डेटा संकलित करने तथा आगे कदम उठाने के लिए एक सदस्यीय आयोग का गठन किया है। विधि मंत्री एचके पाटिल ने बताया कि हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में आयोग तीन माह में रिपोर्ट पेश करेगा। आयोग की सिफारिशें आने तक प्रदेश में नौकरी के लिए भतीं नहीं निकाली जाएगी। कोर्ट ने ठहराया था वैध…
खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l राज्यपाल रमेन डेका ने कल तिरुमला तिरुपति देवस्थानम में भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किए। इस अवसर पर राज्यपाल ने भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी की विधिवत पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ सहित समस्त देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर राज्यपाल को मंदिर प्रबंधन की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी सहित राज्यपाल के परिजन उपस्थित रहे।

