Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियन के तहत छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास और आत्मसमर्पण नीति तथा नियद नेल्लानार योजना एवं अंदरूनी इलाकाें में कैंप के स्थापित हाेने से बढ रहे दबाव के फलस्वरूप 5 लाख रुपये के इनामी पांच नक्सलियों सुशीला उर्फ बुज्जी उर्फ विमला हेमला, सुखराम मोड़ियाम, सुददू कोरसा, लक्कू फरसा, और सन्नू माड़वी ने उप पुलिस महानिरीक्षक केरिपु ऑप्स बीजापुर देवेन्द्र सिंह नेगी, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव, डिप्टी कमांडेंट 222वीं वाहिनी केरिपु सुबोध कुमार, कमांडेंट 202 कोबरा अमित कुमार, कमांडेंट 241वीं वाहिनी केरिपु हरविन्दर सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के थाना बासागुड़ा क्षेत्र अंतर्गत उसूर ब्लाक के ग्राम पुतकेल में मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने एक युवक दिनेश पुजारी उम्र 35 वर्ष निवासी पुतकेल की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी है। शव के पास पामेड़ एरिया कमेटी का पर्चा भी मिला है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात नक्सली ग्रामीण युवक दिनेश पुजारी के घर पुतकेल से बाहर निकालकर जंगल की तरफ ले जाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को गांव के नजदीक लाकर फेंक दिया था।…
*महतारी वंदन योजना की राशि से महिलाएं हो रहीं सशक्त* खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना ने राज्य की महिलाओं को न केवल आर्थिक सहायता प्रदान की है बल्कि उनके आत्मसम्मान और आत्मविश्वास को भी बढ़ाया है। इस योजना के माध्यम से महिलाएं न केवल अपनी घरेलू जरूरतों को पूरा कर रही हैं, बल्कि अपने बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को भी समय पर पूरा कर रही हैं। दीपावली से पहले राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान महतारी वंदन योजना के तहत राशि का अंतरण महिलाओं…
घरेलू व विदेशी बाजारों में कॉटन की कीमतों में तेजी का दौर खत्म होता दिख रहा है। पिछले एक माह में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉटन की कीमतें 20% से अधिक गिरी है, वहीं घरेलू बाजार में भी कीमतों में 10% की गिरावट आई है। 2022 के आखिर तक घरेलू बाजार में कॉटन का भाव 30,000 रुपए के नीचे आ सकता है। वहीं विदेशी बाजार में कॉटन दिसंबर वायदा का भाव भी गिरकर 80 सेंट प्रति पाउंड (करीब 45,000 रुपए) के स्तर से नीचे आने के आसार है, जिससे रेडिमेड कपड़ा सस्ता होने की उम्मीद है।कॉटन के भाव में गिरावट के…
खबर वर्ल्ड 24- देश-विदेश। अबू धाबी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। दोनों ने भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। मोदी यूएई के पूर्व राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर संवेदना व्यक्त करने के लिए यूएई गए थे।
खबर वर्ल्ड 24 -रायपुर। क्लब मरीना सिंगापुर सिटी में लायंस क्लब रायपुर सीनियर का शपथ ग्रहण संपन्न हुआ। अमरजीत सिंह दत्ता ने सत्र 2022 23 के अध्यक्ष सुनील गुप्ता एवं पूरी कार्यकारिणी व 14 नए सदस्यों को लायनवाद के उद्देश्यों को समझाते हुए सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को छत्तीसगढ़िया भाषा में शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि एवं पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन जसपाल सिंह होरा बिलासपुर, विशिष्ट अतिथि पूर्व पीडीजी प्रकाश दावड़ा, संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व पीडीजी रंजना क्षेत्रपाल, रीजन चेयरपर्सन एस्थर तिग्गा एवं लायन रिपुदमन सिंह उपस्थित थे।
खबर वर्ल्ड 24 -रायपुर। महाराष्ट्र के हर जिले में एक सैनिक स्कूल है इसी तर्ज पर अब छत्तीसगढ़ में भी सैनिक स्कूल खेले जाएंगे। शुरुआत रायपुर में खुले कार्डिनल वारियर्स से हो चुकी है यहां पर अभी 200 बच्चे पढ़ रहे हैं, जिसमें 60 लड़किया है। केंद्र की टीम द्वारा मान्यता की पूरी प्रक्रिया हो चुकी है। इस कारण स्कूल में सैनिक स्कूल की तर्ज पर पढ़ाई भी शुरू हो गई है। प्रदेश में अंबिकापुर एकमात्र सैनिक स्कूल है जो सैनिक स्कूल सोसायटी द्वारा संचालित किया जाता है। कें द्र सरकार ने पूरे देश में 100 सैनिक स्कूल खोलने की मंजूरी…
खबर वर्ल्ड 24 -रायपुर। भिलाई के भाजपा पार्षदों के अथक प्रयास से उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने रोड नाली,सीवरेज पेवर ब्लॉक जैसे कार्यो के लिए10 करोड़ 18 लाख रुपये स्वीकृत कर दिया है। उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंहने द्वारा जारी विज्ञप्ति से मिली जानकारी के मुताबिक विकास कार्यो केतरस रहे नगर पालिका निगम भिलाई के लिए नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा भोजूऔर उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह के नेतृत्व ने पार्षद दल ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मिलकर उन्हें विकास कार्यो के लिए मांग पत्रसौपा था जिसके बाद उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पार्षद दल को आश्वस्त कियाथा और तत्कालीन आयुक्त देवेश…
khabarworld24.-रायपुर। वन मंत्री केदार कश्यप के प्रयास से नाराणपुर जिले में सड़क निर्माण के लिए 29 करोड़ 53 लाख रूपए की स्वीकृति मिली है। वन मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक नारायणपुर श्री केदार कश्यप के प्रयासों से नक्सल हिंसा प्रभावित क्षेत्रवासियों की मांग को लेकर लगातार प्रयासरत थे। स्वीकृत राशि से नारायणपुर के पल्ली छोटेडोंगर ओरछा मार्ग लगभग 12 किलोमीटर मार्ग का सुदृढ़ीकरण होगा। इस आशय का स्वीकृति आदेश लोक निर्माण विभाग मंत्रालय (महानदी भवन) नवा रायपुर से जारी कर दिया गया है।
khabarworld24.-अंबिकापुर। जरूरतमंद ग्रामीण परिवारों के पक्के आशियाने के सपने को साकार करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इस दिशा में सशक्त प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही आम जन के सपने के पूरे होने की इस खुशी को भव्य उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है, जिसके तहत मंगलवार को जिले के लुण्ड्रा विकासखंड के पहाड़ी कोरवा बहुल बसाहट लालमाटी में जिला स्तरीय आवास मेला आयोजित किया गया, जहां लोक संस्कृति का अनुसरण कर करमा के गीतों पर थिरकते हुए समूह द्वारा यह उत्सव भव्य बना। इस…

