Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। इंडिगो की फ्लाइट सप्ताह में 4 दिन सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को चलती थी। फ्लाइट हैदराबाद से जगदलपुर और जगदलपुर से रायपुर और फिर रायपुर से जगदलपुर और जगदलपुर से हैदराबाद के लिए चलती थी। इंडिगो को रायपुर के लिए एवरेज 60 प्रतिशत यात्री ही मिल रहे थे। ऐसे में इंडिगो को इस रूट पर घाटा हो रहा था। जिसके बाद इंडिगो ने जगदलपुर से रायपुर रूट पर अपनी विमान सेवा 28 अक्टूबर से बंद कर दी है। जिसके बाद से बस्तर के लोगों में कंपनी के खिलाफ काफी आक्रोश है। अब बस्तर सांसद महेश…
माँ लक्ष्मी जी की कृपा, सुख-समृद्धि का अपूर्व भण्डार प्राप्त हो- डॉ. महंत खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व पर प्रदेशवासियों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। शुभकामना संदेश में विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने कहा कि धनतेरस से लेकर भाई दूज तक चलने वाला ये पांच दिन का पर्व हमारी सभ्यता और संस्कृति की गौरव-गाथा है। दीपावली का पर्व भारतीय संस्कृति का गौरव है, यह पर्व रोशनी का है और तमस (अंधकार) को दूर करता है इसलिए यह पर्व ज्ञान का प्रकाश पहुंचाने के संकल्प का पर्व भी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र अंर्तगत श्यामगिरी गांव में धर्मांतरण को लेकर दो पक्षों के बीच हुए मारपीट में 8-10 लोगों को जमकर पीटा गया है, जिसमें एक महिला बेहोश हो गई, उसे दंतेवाड़ा जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इसकी जानकारी जब दंतेवाड़ा पुलिस को मिली तो एएसपी आरके बर्मन, एसडीओपी राहुल कुमार समेत तहसीलदार और अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। हालांकि पहले तो गांव के ग्रामीणों ने इन्हें गांव में घुसने नहीं दिया था, लेकिन समझाइश के बाद पुलिस गांव में घुस गई, फिलहाल गांव में स्थित पुलिस के नियंत्रण् में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय ने लोक गायिका रेखा देवार और उनके दल को वाद्य यंत्र प्रदान किया। साथ ही दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने जिला पंचायत कार्यालय में पथरिया विकासखंड के ग्राम कुकुसदा की लोक गायिका श्रीमती देवार से हालचाल जाना और उन्हें हारमोनियम, बैंजो, तबला के साथ ढोलक वाद्य यंत्र प्रदान किया। इस अवसर पर पथरिया एसडीएम श्री बी. आर. ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन, जलसंसाधन, सहकारिता एवं कौशल विकास और संसदीय मंत्री केदार कश्यप ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। मंत्री कश्यप ने प्रदेशवासियों को दिए अपने शुभकामना संदेश में कहा कि सांस्कृतिक व पारंपरिक विरासतों को अपने में समेटे बस्तर के तीज-त्यौहार व मेला-मड़ई विश्व विख्यात है, पूरा भारतवर्ष कार्तिक मास की अमावस्या को दीपावली त्यौहार के रूप में बनाते हैं वहीं बस्तर अंचल के आदिवासी समाज के द्वारा नई फसल के आगमन पर मां लक्ष्मी की आराधना सुमिरन में लक्ष्मी जगार, लक्ष्मी विवाह का आयोजन करते हैं। उन्होंने कहा कि आदिकाल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जग प्रसिद्ध जादूगर बादशाह पहली बार न्यायधानी बिलासपुर आए हैं और उनका विश्व स्तरीय मैजिक शो चंद दिनों में ही सुपर हिट हो गया है, शिव टॉकीज में टिकट काउंटर भी है और लोग ऑनलाइन भी बुकिंग करा रहे हैं। ओडिशा में जन्मे बादशाह आज विश्व में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। उनकी तुलना अन्य जादूगरों से नही की जा सकती है। मेंटालिज्म का जादू उनसे बेहतर शायद शायद ही कोई बिलासपुर में दिखाया हो। ढाई घंटे के शो में वो आपको भरपूर मनोरंजन देते हैं। कई खूंखार जानवर भी मंच पर वो दिखाते हैं…
एडवेंचर, इको-टूरिज्म को दिया जा रहा बढ़ावा खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सार्थक पहल से जशपुर जिला पर्यटन के क्षेत्र में नया रूप ले रहा है। इसके साथ ही व्यापक स्तर पर एडवेंचर और इको-टूरिज्म को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ही विगत दिवसों में मायली नेचर कैंप में सरगुजा क्षेत्र विकास प्राधिकार की पहली बैठक आयोजित किए है।छत्तीसगढ़ का जशपुर जिला सुंदर वादियों और नदी पहाड़ झरना से परिपूर्ण खूबसूरत और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहरों में से एक है अब जिला तेजी से पर्यटकों के…
कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दोषियों पर की कार्रवाई की मांग राज्य में अलग-अलग समाजों को प्रताड़ित किया जा रहा है- भूपेश बघेल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कलेक्टर कार्यालय राजस्व विभाग में पदस्थ क्लर्क प्रदीप उपाध्याय ने 28 अक्टूबर को फांसी लगाकर आत्महत्या किया था। आत्महत्या करने से पहले मृतक ने एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उन्होंने विभाग के तीन अधिकारियों तत्कालीन एडीएम गजेंद्र ठाकुर, वीरेंद्र बहादुर सिंह और एडीएम देवेंद्र पटेल पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। इस आत्महत्या के बाद ब्राम्हण समाज में रोष हैं। आज मामले को लेकर सर्व ब्राम्हण समाज ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुलाकात कर दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। राज्यपाल डेका ने भी उन्हें दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट द्वारा की गई एक बड़ी कार्रवाई में गांजा तस्करी के गंभीर मामले का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में जीआरपी के चार जवान और उनके साथियों को गिरफ्तार किया गया है। यह मामला तब सामने आया जब एसीसीयू को गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग गांजे की तस्करी कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर 23 अक्टूबर को एसीसीयू ने 20 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को हिरासत में लिया, जिससे इस रैकेट का खुलासा हुआ।तस्करी का तरीका और जवानों की संलिप्तता भी सामने आ गई। जीआरपी…

