खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र अंर्तगत श्यामगिरी गांव में धर्मांतरण को लेकर दो पक्षों के बीच हुए मारपीट में 8-10 लोगों को जमकर पीटा गया है, जिसमें एक महिला बेहोश हो गई, उसे दंतेवाड़ा जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इसकी जानकारी जब दंतेवाड़ा पुलिस को मिली तो एएसपी आरके बर्मन, एसडीओपी राहुल कुमार समेत तहसीलदार और अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। हालांकि पहले तो गांव के ग्रामीणों ने इन्हें गांव में घुसने नहीं दिया था, लेकिन समझाइश के बाद पुलिस गांव में घुस गई, फिलहाल गांव में स्थित पुलिस के नियंत्रण् में है।
दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने धर्मांतरण की बात काे नकारते हुए कहा कि धर्मांतरण जैसी कोई बात नहीं है। धान कटाई को लेकर दो पक्षों के बीच में विवाद हुआ था, हम पूरे मामले की जांच कर रहे हैं, स्थित पुलिस के नियंत्रण में है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के श्यामगिरी गांव के करीब 8 से 10 परिवारों ने कुछ साल पहले मूल धर्म को छोड़कर ईसाई धर्म को अपना लिया था। इसके बाद से गांव के ग्रामीणों के साथ हमेशा विवाद की स्थिति बनी रहती थी। गांव के लोगों का कहना है कि उन परिवार के सदस्यों को वापस मूल धर्म में लौटने के लिए कहा जा रहा था, लगातार उनसे बातचीत भी की जा रही थी। आज फिर से गांव में एक बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया, और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि करीब 8 से 10 लोगों की पिटाई की गई है, जिसमें एक महिला बेसुध हो गई। मामले की गंभीरता काे देखते हुए श्यामगिरी गांव में सैकड़ों जवानों की तैनाती कर दी गई है।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

