खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन, जलसंसाधन, सहकारिता एवं कौशल विकास और संसदीय मंत्री केदार कश्यप ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। मंत्री कश्यप ने प्रदेशवासियों को दिए अपने शुभकामना संदेश में कहा कि सांस्कृतिक व पारंपरिक विरासतों को अपने में समेटे बस्तर के तीज-त्यौहार व मेला-मड़ई विश्व विख्यात है, पूरा भारतवर्ष कार्तिक मास की अमावस्या को दीपावली त्यौहार के रूप में बनाते हैं वहीं बस्तर अंचल के आदिवासी समाज के द्वारा नई फसल के आगमन पर मां लक्ष्मी की आराधना सुमिरन में लक्ष्मी जगार, लक्ष्मी विवाह का आयोजन करते हैं।
उन्होंने कहा कि आदिकाल से गौ-माता की पूजा-अर्चना कर पशुधन को खिचड़ी खिलाकर बड़े हर्षाेल्लास के साथ अपने समाज के सगाजनों को न्योता देकर आपसी सद्भाव व सामाजिक समरसता के साथ दियारी त्यौहार मनाते हैं। दियारी त्यौहार को परिपक्व बीजों के संरक्षण के तिहार के रूप में बस्तरवासी मनाते हैं।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

