Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव 2024 में आज नामांकन वापसी की प्रक्रिया समाप्त हो गई है।अंतिम दिन एक अभ्यर्थी ने अपना नामांकन वापस लिया, जिसके बाद अब कुल 30 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गए हैं।बता दें कि इस उपचुनाव में कुल 46 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था।संवीक्षा के बाद इनमें से 34 अभ्यर्थियों के नामांकन वैध पाए गए थे। मंगलवार को तीन अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन वापस लिया था, जबकि आज एक और अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन वापस लिया। अब नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है और चुनावी रण में 30 प्रत्याशी ही बने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को सीएम साय ने जन्मदिन की बधाई दी। बता दें कि चिराग कुमार पासवान (जन्म 31 अक्टूबर 1982) एक भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व अभिनेता हैं, जो जून 2024 से 19वें खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री , 2021 से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के पहले अध्यक्ष, 2019 से 2021 तक लोक जनशक्ति पार्टी के दूसरे अध्यक्ष और 2024 से हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र से लोकसभा के सांसद के रूप में कार्यरत है।
भारतीय पुलिस सेवा के परीवीक्षाधीन अधिकारियों ने की भेंट खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि पुलिस को आमजनता से मानवीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए संवेदनशीलता के साथ बर्ताव करना चाहिए। पुलिस की छवि, थाने में शिकायत लेकर आने वाले नागरिकों से किए गए व्यवहार से बनती है। पुलिस अधिकारियों को थाने में आए पीड़ित व्यक्तियों की सहायता के लिए तत्पर होना चाहिए। यह उद्गार राज्यपाल डेका ने आज राजभवन में भेंट करने आए भारतीय पुलिस सेवा के परिवीक्षाक्षीन अधिकारियों (आर. आर. 76 बैच) के समक्ष व्यक्त किए। भेंट के दौरान नेताजी सुभाषचंद्र बोस, राज्य पुलिस…
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज अपने एक दिवसीय नई दिल्ली प्रवास के दौरान देश के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भेंट की। उन्होंने राज्य शासन की ओर से उप राष्ट्रपति को राज्योत्सव के समापन एवं राज्य अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। नया रायपुर, अटल नगर में आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव का समापन एवं राज्य अलंकरण समारोह 6 नवम्बर को होगा।उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा आगामी 4 नवम्बर से 6 नवम्बर तक नया रायपुर, अटल नगर में तीन दिवसीय भव्य राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रदेशवासियों को दीपावली, गौरी-गौरा, गोवर्धन पूजा, मातर (भाईदूज) पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ के लिए यह गर्व की बात है कि माता कौशल्या छत्तीसगढ़ की बेटी और भगवान श्रीराम हमारे भांजे हैं। दीवाली भगवान राम के अयोध्या लौटने की खुशी में मनाई जाती है। राजवाड़े ने दीप पर्व पर सभी की खुशहाली और समृद्धि की कामना की है।
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर 01 नवंबर को छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में एवं प्रमुख नगरों में दीप प्रज्जवलन किया जाए। इस हेतु प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को पत्र जारी कर नागरिकों से अपने घरों में राज्य स्थापना दिवस को दृष्टिगत रखते हुए दीप प्रज्जवलन करने हेतु अपील करने कहा हैकलेक्टर रणबीर शर्मा ने जिले वासियों से अपील की कि वे राज्य स्थापना दिवस के अवसर 01 नवंबर को अपने घरों में दीप प्रज्जवलन किया जाए।
कलेक्टर सहित जिला अधिकारियों ने खरीदी सामग्री खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। दीपावली पर्व पर संयुक्त कार्यालय एवम कलेक्ट्रेट में मंगलवार को लगाए गए एक दिवसीय बिहान बाजार में कलेक्टर रणबीर शर्मा सहित जिला अधिकारियों-कर्मचारियों वह स्थानीय नागरिकों एवं आसपास से कामकाज के सिलसिले आए ग्रामीणों और ने बिहान दीदियों द्वारा हाथों से बनाई गई सामग्रियां खरीदी। इस बिहान बाजार में दीया, रूई की बाती, लक्ष्मी-गणेश भगवान आदि की पोशाक, आर्टिफिशियल ज्वेलरी और सजावटी सामान के भी स्टॉल लगाए गए थे। जिनकी काफी मांग ग्राहकों में हुई। बिहान बाज़ार में विभिन्न सामग्रियों की बिक्री हुई कुछ आर्डर बिहान दीदियों को मिला।…
कलेक्टर सहित जिला अधिकारियों ने खरीदी सामग्री खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। दीपावली पर्व पर संयुक्त कार्यालय एवम कलेक्ट्रेट में मंगलवार को लगाए गए एक दिवसीय बिहान बाजार में कलेक्टर रणबीर शर्मा सहित जिला अधिकारियों-कर्मचारियों वह स्थानीय नागरिकों एवं आसपास से कामकाज के सिलसिले आए ग्रामीणों और ने बिहान दीदियों द्वारा हाथों से बनाई गई सामग्रियां खरीदी। इस बिहान बाजार में दीया, रूई की बाती, लक्ष्मी-गणेश भगवान आदि की पोशाक, आर्टिफिशियल ज्वेलरी और सजावटी सामान के भी स्टॉल लगाए गए थे। जिनकी काफी मांग ग्राहकों में हुई। बिहान बाज़ार में विभिन्न सामग्रियों की बिक्री हुई कुछ आर्डर बिहान दीदियों को मिला।…
कलेक्टर अपने कक्ष से मॉनिटर के जरिए ले रहे पल – पल की खबर खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। नकल के नाम पर ग्रामीणों और किसानों को प्रारेशान करने वालों की अब खैर नहीं है। दरअसल जिला कार्यालय के रिकार्ड रूम एवं नजूल शाखा में पांच सीसीटीवी कैमरा लगा लिया गया है। कलेक्टर अवनीश शरण स्वयं अपने कक्ष से इन तमाम गतिविधियों की मानीटरिंग करना शुरू कर दिए हैं। आम जनता के लिए बेहद महत्वपूर्ण इन दोनों शाखाओं के भीतर और बाहर के परिदृश्य और लोगों के हरकतों की जानकारी वे पल-पल ले रहे। किसी तरह के कदाचार की शिकायत एवं…
उप मुख्यमंत्री अरूण साव होंगे मुख्य अतिथि स्थापना दिवस पर कलेक्टर ने की घरों में दीप जलाने की अपील खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में 5 नवंबर को एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन पुलिस परेड ग्राउंड में किया जाएगा। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरूण साव बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। कलेक्टर अवनीश शरण ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। पुलिस परेड ग्राउंड में 40 विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं और विकास कार्यों की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का स्टॉल लगाया जाएगा। प्रदर्शनी में शासन की कल्याणकारी…

