khabarworld24.-अंबिकापुर। जरूरतमंद ग्रामीण परिवारों के पक्के आशियाने के सपने को साकार करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इस दिशा में सशक्त प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही आम जन के सपने के पूरे होने की इस खुशी को भव्य उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है, जिसके तहत मंगलवार को जिले के लुण्ड्रा विकासखंड के पहाड़ी कोरवा बहुल बसाहट लालमाटी में जिला स्तरीय आवास मेला आयोजित किया गया, जहां लोक संस्कृति का अनुसरण कर
करमा के गीतों पर थिरकते हुए समूह द्वारा यह उत्सव भव्य बना। इस आवास मेला में मुख्य अतिथि के रूप में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज शामिल हुए। इस दौरान लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह, कलेक्टर विलास भोसकर, सीईओ जिला पंचायत नूतन कंवर, जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगा प्रसाद एवं बड़ी संख्या में पहाड़ी कोरवा परिवार शामिल हुए। इस आवास मेला उत्सव के दौरान सांसद, विधायक गण एवं कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पहाड़ी कोरवा हितग्राहियों के साथ जमीन में बैठकर ग्रामीण अंदाज में भोज का लुत्फ भी उठाया। जिला स्तरीय आवास मेला के अवसर पर सांसद चिंतामणि महाराज ने आवास योजना के तहत पहाड़ी कोरवा हितग्राहियों को आवास मिलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष रूप से पिछड़ी जनजातियों के विकास और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने हेतु पीएम जनमन जैसी कल्याणकारी योजना की शुरुआत की और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश और जिले में योजना का बेहतर संचालन किया जा रहा है। पीएम जनमन योजना में विभिन्न योजनाओं को समाहित किया गया हैं जिसके तहत पहाड़ी कोरवा बसाहटों में विभिन्न सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं जिनमें आयुष्मान कार्ड, बैंक खाते, बीमा योजनाएं, सड़क निर्माण, पेयजल, आवास, विद्युत, आधार कार्ड, राशन कार्ड आदि बनाए जा रहे हैं। आज आवास मेला में आवास पूर्णता प्रमाण पत्र, गृह प्रवेश और भूमि पूजन किया जा रहा है। पहुँचविहीन क्षेत्रों में रहने वाली पहाड़ी कोरवा परिवारों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का विजन है कि हवाई चप्पल पहनने वालों को हवाई सेवा का लाभ मिलेगा।
इसी कड़ी में दरिमा एयरपोर्ट की शुरू की गई है। भारत सरकार की उड़ान योजना के तहत इसे शामिल किया गया है जिससे आदिवासी बहुल सरगुजा उड़ान सेवा के नक्शे में आ चुका है। उन्होंने इस दौरान सभी लोगों से नशे का साथ छोड़ने और बेहतर भविष्य हेतु आगे बढ़ने की भी अपील की। उन्होंने स्वसहायता समूह की दीदियों को भी आर्थिक रूप से आगे बढ़ने प्रोत्साहित किया। लखपति दीदी के साथ सामान्य समूह की महिलाएं भी सबल हो रही हैं जिससे वे अपने परिवार के बेहतरी के लिए योगदान दे रही हैं। लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने कहा कि लालमाटी में बड़ी संख्या में पहाड़ी कोरवा परिवार निवासरत हैं, आज उनके साथ यहां आवास मेला उत्सव मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय परिवारों के बेहतर जीवन के लिए योजनाएं बनाई। इसी तरह उन्होंने पीएम जनमन योजना के तहत विशेष रूप से पीवीटीजी परिवारों के पक्के घर हेतु प्रयास किया।
आज पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए योजन के तहत आवास तैयार किए जा रहे हैं। जनमन योजना शुरू करके एक योजना में सभी विकास योजनाओं को शामिल कर पीवीटीजी परिवारों को लाभ दिलाया जा रहा है। सीतापुर विधायक राम कुमार टोप्पो ने इस अवसर पर लोक गीत के साथ आवास के विचार को जोड़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा से लोगों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आवास का गुणवत्तापूर्ण सामग्री के साथ मजबूत निर्माण हो। आवास निर्माण हेतु यदि किसी तरह की राशि की मांग की जाती है तो इसकी शिकायत करें। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। पहाड़ी कोरवा परिवारों के सहयोग एवं उत्थान के लिए शासन और प्रशासन उनके साथ है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह ने भी सभी हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगा प्रसाद ने भी मौजूद हितग्राहियों और ग्रामीणों को संबोधित किया।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

