खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियन के तहत छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास और आत्मसमर्पण नीति तथा नियद नेल्लानार योजना एवं अंदरूनी इलाकाें में कैंप के स्थापित हाेने से बढ रहे दबाव के फलस्वरूप 5 लाख रुपये के इनामी पांच नक्सलियों सुशीला उर्फ बुज्जी उर्फ विमला हेमला, सुखराम मोड़ियाम, सुददू कोरसा, लक्कू फरसा, और सन्नू माड़वी ने उप पुलिस महानिरीक्षक केरिपु ऑप्स बीजापुर देवेन्द्र सिंह नेगी, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव, डिप्टी कमांडेंट 222वीं वाहिनी केरिपु सुबोध कुमार, कमांडेंट 202 कोबरा अमित कुमार, कमांडेंट 241वीं वाहिनी केरिपु हरविन्दर सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स दिनेश सिन्हा, और उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स बीजापुर सुदीप सरकार के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।
ये सभी लंबे समय से हत्या, पुलिस पर हमले, स्पाइक होल्स लगाने, सड़कों को खोदने और आईईडी जैसे घातक हथियारों का उपयोग करने जैसी गंभीर वारदाताें में शामिल रहे हैं। पुलिस के अनुसार आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली गढ़चिरौली डिवीजन के अहेरी एरिया कमेटी और पश्चिम बस्तर डिवीजन पार्टी से जुड़े हुए थे। इनमें से कुछ नक्सली, बंदेपारा आरपीसी मिलिशिया के प्लाटून ए सेक्शन कमांडर और बोड़लापुसनार जीआरडी कमांडर के पद पर कार्यरत थे।
Trending
- शराब के नशे में विवाद बना खूनी संघर्ष: कार्तिक पूर्णिमा पर बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

