खबर वर्ल्ड 24-नई दिल्ली । दिल्ली के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रचार अभियान का आगाज कर दिया है। इसके तहत सोमवार को दिल्ली न्याय यात्रा के 8 नवंबर से राजघाट से शुरू करने की घोषणा की गई। साथ ही कांग्रेस नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जोरदार सियासी हमला बोला है। कांग्रेस के मीडिया व प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के बीच झूठ बोलने की प्रतियोगिता चल रही है।
दिल्ली न्याय यात्रा की तारीख की घोषणा के साथ ही कांग्रेस नेता जेपी
उग्रवाल ने अभियान का लोगो भी जारी किया। इस दौरान दिल्ली के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि राहुल गांधी की कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा की तर्ज पर दिल्ली न्याय यात्रा निकाल हम जनता से संवाद करेंगे। दिल्ली में आम आदमी पार्टी का कुशासन है। लोगों से उनकी 10 साल की परेशानियों के बारे में जानेंगे !
यात्रा 8 नवंबर से 4 दिसंबर देवेन्द्र यादव ने कहा कि 1998 से लेकर 2013 तक दिल्ली में जैसा मजबूत ढांचा कांग्रेस ने तैयार किया आज उसको कम किया जा रहा है। लोगों से उनकी परेशानियों को सुनकर उनका समाधान निकालने के लिए ब्लू प्रिंट तैयार करेंगे। यादव ने कहा कि 2013 से अरविंद केजरीवाल की दिल्ली में सरकार है। लोगों ने उन पर भरोसा किया। अरविंद केजरीवाल ने लोकपाल की बात की, लेकिन आज 11 साल बाद भी उसका अता पता नहीं है। केजरीवाल ने मुफ्त पानी की बात की थी, लेकिन लोगों को साफ पानी नहीं मिल पा रहा है। मुफ्त बिजली की बात की थी, लेकिन शीला के समय में जो बिजली 5 रुपए यूनिट थी आज 10 रुपए है। जनता पर बोझ पड़ा है।
चार फेज में होगी यात्रा
दिल्ली की न्याय यात्रा 4 फेज में होगी। पहले फेज 8 नवंबर को राजघाट से शुरू होगा, जिसमें 16 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया जाएगा। दूसरा फेज 15 से 20 नवंबर तक चलेगा, जिसमें 18
विधानसभा कवर होंगे। वहीं तौसरा फेज 22 से 27 नवंबर तक चलेगा, इसमें 16 विधानसभा कवर करेंगे। आखिरी फेज 29 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें 20 विधानसभा कवर करेंगे।

