Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज
- मुख्यमंत्री साय आज करेंगे डिजिटल क्रिएटर्स का सम्मान…
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वरिष्ठ पत्रकार गोपाल वोरा के निधन पर मुख्यमन्त्री साय ने दुःख जताया है। X पर सीएम साय ने लिखा, वरिष्ठ पत्रकार गोपाल वोरा के निधन का समाचार दुःखद एवं पत्रकारिता जगत की क्षति है। उन्होंने नवभारत, देशबंधु, लोकमत सहित कई प्रतिष्ठित अखबारों के लिए अपनी सेवाएं दी। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति! बूढ़ापारा निवासी वरिष्ठ पत्रकार गोपाल वोरा (81 वर्ष) का बुधवार 13 नवंबर को सुबह 9 बजे निधन हो गया। वे राजेश वोरा और मनीष वोरा के पिता थे। अंतिम यात्रा आज…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। जो शाम 6 बजे तक चलेगी। सुबह 11 बजे तक 18.73% मतदान हुआ है। पोलिंग बूथों में पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंच रही हैं। भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने शुभ मुहूर्त में वोटिंग की। इससे पहले कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने पंडित सुंदरलाल शर्मा स्कूल में वोट डाला। अश्विनी नगर से रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने भी वोटिंग की। छत्तीसगढ़ी फिल्मों की एक्ट्रेस मोना सेन ने भी वोट डाला है। मठपुरेना पोलिंग बूथ में लंबी कतार लगी है। इधर, चंगोरा भाटा मतदान केंद्र…
खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। जशपुर में आज जनजातीय गौरव दिवस समारोह का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री डॉ। मनसुख मांडविया ने अपनी विशेष पदयात्रा की शुरू कर दी है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएम साय कर रहे हैं, जिसमें कई केबिनेट मंत्रियों के साथ-साथ 10,000 से अधिक ‘माई भारत यूथ वालंटियर्स’ भी शामिल हुए हैं। इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, आदिवासी नायकों को श्रद्धांजलि और अनेक कार्यशालाओं का आयोजन भी किया गया है।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर दक्षिण के यज्ञ में बुधवार को 2.70 लाख मतदाता आहूति डाल रहे हैं। मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह का माहौल है। रायपुर दक्षिण उपचुनाव में सुबह से लोगों की कतार लगी हुई है। पहले दो घंटे में 8.23 प्रतिशत की वोटिंग हुई है। वहीं भाजपा रायपुर दक्षिण के प्रत्याशी सुनील सोनी परिवार संघ नयापारा के मतदान केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।इस निर्वाचन क्षेत्र में 1,33,800 पुरुष और 1,37,317 महिला तथा 52 ट्रांसजेंडर सहित 2,71,169 मतदाता हैं। उपचुनाव के लिए कुल 253 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए…
कहा- जीत के लिए आश्वस्त है सुनील सोनी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। इस सीट पर 30 उम्मीदवार मैदान में हैं। पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार है। सभी मतदान केन्द्रों में वोटिंग जारी है। रायपुर दक्षिण विधानसभा में सुबह 9 बजे तक 8.23% मतदान हुए है। वहीँ भाजपा विधायक मोतीलाल साहू ने मतदान किया है, मोती लाल साहू ने मतदान करने के बाद कहा कि बहार कहा जीत के लिए आश्वस्त है सुनील सोनी…
कार्तिक पूर्णिमा का दिन स्नान-दान के अलावा मां लक्ष्मी की पूजा के लिए भी खास है, इस दिन धन प्राप्ति के लिए कुछ खास उपाय करने से जीवन में बरकत ही बरकत आती है। कार्तिक पूर्णिमा 15 नवंबर 2024 को है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन सभी देवतागण दिवाली मनाने काशी में आते हैं।* धार्मिक मान्यता अनुसार कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा नदी में स्नान करने से 1000 बार गंगा स्नान करने के समान फल मिलता है। अमृत के गुण प्राप्त होते हैं।* कार्तिक पूर्णिमा पर घर में सत्यनारायण कथा का पाठ करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है।…
नई दिल्ली। दिवाली के मौक पर सिनेमाघरों में अजय देवगन की एक्शन थ्रिलर सिंघम अगेन से क्लैश के बावजूद कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी ‘भूल भुलैया 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमला मचाया हुआ है। फिल्म को दर्शकों से भरपूर प्यार मिला है और इसी के साथ ‘भूल भुलैया 3’ रिलीज के पहले दिन से अब तक बॉक्स ऑफिस पर खूब नोट बटोर रही है। यहां तक कि इसने अजय देवगन की सिंघम अगेन को भी धूल चटा दी है। चलिए यहां जानते हैं ‘भूल भुलैया 3’ ने रिलीज के 12वें दिन कितना कारोबार किया है?‘भूल भुलैया 3’ में रूह…
नई दिल्ली। सर्दियों में शकरकंद का सीजन होता है। स्वाद मीठा और आलू जैसा स्वाद देने वाली शकरकंद पोषक तत्वों का भंडार है। शकरकंद स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है। शकरकंद में भरपूर फाइबर, विटामिन ए, सी, और बी 6 पाया जाता है। इसके अलावा पोटेशियम और मैंगनीज जैसे मिनरल भी होते हैं। शकरकंद से कई तरह की अलग-अलग डिश भी बनाई जा सकती है। ठंड के दिनों में आप रोज एक शकरकंद जरूर खाएं। इससे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी विटामिन और पोषक तत्व मिलते रहेंगे। रोज शकरकंद खाने के फायदे…* त्वचा के लिए फायदेमंद- शकरकंद…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर से नवा रायपुर होते हुए अभनपुर के बीच ट्रेन चलने का आज ट्रायल होगा। यात्रियों लंबे इंतजार के बाद यह सुविधा मिलने जा रही है। रेल्वे के अधिकारियों के अनुसार मंगलवार को पहली ट्रेन चलेगी। ट्रेन में रेलवे के सभी विभागों के सुपरवाइजर की मौजूद रहेंगे। मंगलवार सुबह 10:00 बजे आठ कोच का ट्रेन अभनपुर तक चलेगी। यह ट्रेन रायपुर रेलवे स्टेशन से 10:00 बजे ट्रायल पर रवाना होगी। रेलवे के अफसरों के अनुसार ट्रेन रायपुर से छूटकर मंदिर हसौद पहुंचकर वहां से सीबीडी होते हुए अभनपुर तक जाएगी। अभनपुर से थोड़ी देर बाद ट्रेन रायपुर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव के लिए वोटिंग सुबह 7 बजे से हो रही है। जो शाम 6 बजे तक चलेगी। इसी कड़ी में कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने पंडित सुंदरलाल शर्मा स्कूल में वोट डाला है। इससे पहले उन्होंने मंदिर में पूजा की थी। किन्नर समाज के लोग उन्हें आशीर्वाद देने पहुंचे थे। आकाश शर्मा ने मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा वोट देने की अपील की है।वोटिंग को लेकर महिलाओं के साथ दिव्यांगों में भी उत्साह दिख रहा है। बता दें कि मठपुरेना पोलिंग बूथ में लंबी कतार लगी है।

