Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज
- मुख्यमंत्री साय आज करेंगे डिजिटल क्रिएटर्स का सम्मान…
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर बस्तर के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने सहित उनकी खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। इस अनूठी पहल का उद्देश्य पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देना, खेल प्रतिभाओं को पहचानना और उन्हें मुख्यधारा से जोड़कर उनके विकास का मार्ग प्रशस्त करना है। गांव-गांव से सीधे विकाखण्ड स्तर पर खेलने आये लोगों में उल्लास और जोश का संचार कर रहा है, जिसमें बच्चे, बड़े, महिलाएं और बुजुर्ग सभी बड़े उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं। बस्तर ओलंपिक में कबड्डी,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज बुधवार काे वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम में खरीफ वर्ष-2024 में धान खरीदी की तैयारी की समीक्षा किए। साथ ही स्वच्छ छत्तीसगढ़ शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में सॉलिड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट, केडस्ट्रल मैप्स की जिओ रीफ्रेसिंग कार्य की प्रगति, सड़क दुर्घटना-आवारा मवेशी नियंत्रण हेतु कार्रवाई, जल जीवन मिशन के महत्वपूर्ण संकेतकों तथा शत प्रतिशत एफएचटीसी प्राप्त करने वाले पंचायतों-ग्रामों की प्रगति, प्रदेश में आय, जाति, निवास, जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र का सेचुरेशन अभियान के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में कलेक्टर हरिस एस, नगर निगम आयुक्त…
मुख्यमंत्री के आग्रह पर जशपुर में स्पोर्ट्स स्टेडियम निर्माण की घोषणा जनजातीय संस्कृति का गौरव गान ही सनातन संस्कृति का गौरव गान है: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में आज छत्तीसगढ़ के जशपुर नगर में जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में माटी के वीर पदयात्रा का भव्य आयोजन हुआ। पदयात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने देश की आजादी और कोरोना काल में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से हमें प्रेरणा…
सेंचुरियन। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुकी है जहां दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। आज तीसरे टी20 मैच में जीत हासिल करने के लिए दोनों टीमें पूरा जोर लगाएंगी। इस मैच में टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों के फॉर्म पर विशेष रूप से निगाहें होंगी जो सीरीज के दूसरे मैच में पूरी तरह नाकाम रहे थे। जहां संजू सैमसन ने डरबन में पहले मैच में शानदार सेंचुरी जड़कर भारत को बड़ी जीत दिलाई थी, वहीं कैबेखा (पूर्व में पोर्ट एलिजाबेथ) में मेहमान भारतीय टीम की बल्लेबाजी…
जनजाति गौरव दिवस पर पूर्वोत्तर राज्यों के कलाकार अपनी संस्कृति की दिखाएंगे झलक खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में दो दिवसीय जनजातीय गौरव दिवस के भव्य आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों के साथ पूर्वोत्तर राज्यों के कलाकार भी अपनी संस्कृति की झलक बिखेरेंगे। 14-15 नवम्बर को आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देने पूर्वोत्तर भारत के पांच राज्यों मेघालय, मिजोरम, असम, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के कलाकार रायपुर पहुंच चुके हैं। रायपुर रेलवे स्टेशन पर कलाकारों का पुष्पाहार और तिलक लगाकर स्वागत किया गया। पूर्वोत्तर राज्यों से आए ये कलाकार वांगला-रुंगला, रेट-किनॉन्ग, गेह पदम ए ना-न्यी ई,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री सी. आर. पाटिल जी से आज नई दिल्ली में राज्यपाल रमेन डेका ने सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ के विकास से संबंधित विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर राज्यपाल के परिजन भी उपस्थित थे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। मतदान केन्द्रों के बाहर मतदाताओं कि लंबी-लंबी देखने को मिल रही है। पुरुषों की तुलना में महिला मतदाताओं का उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बीच निर्वाचन आयोग ने दोपहर 1 बजे तक के मतदान का आंकड़ा जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक़ अब तक दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में 28.37प्रतिशत मतदान हो चुका है।बता दें कि रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं, जिसका परिणाम 23 नवंबर को जारी किया जाएगा। दक्षिण विधानसभा क्षेत्र…
खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। भगवान बिरसा मुंडा ‘माटी के वीर पदयात्रा’ आज जशपुर के पुरना नगर मैदान से हुई शुरू। पदयात्रा में केंद्रीय युवा कार्यक्रम, खेल, श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 10 हज़ार से अधिक माय भारत युवा स्वयंसेवकों के साथ पदयात्रा कर रहे हैं। माटी के वीर पदयात्रा में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त, आवास एवं पर्यावरण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग, कृषि विकास एवं कृषि कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिक विभाग मंत्री रामविचार नेताम, खेल एवं युवा कल्याण,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आय से अधिक संपत्ति, राजद्रोह और ब्लैकमेलिंग केस में फंसे IPS जीपी सिंह को हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र अग्रवाल की बेंच ने उनके खिलाफ दर्ज तीनों FIR को निरस्त कर दिया है। कोर्ट ने कहा है कि इस तरह से परेशान करने के लिए झूठे केस दर्ज कर फंसाया गया है। किसी भी केस में उनके खिलाफ ठोस सबूत नहीं है। छत्तीसगढ़ के 1994 बैच के IPS अधिकारी जीपी सिंह के खिलाफ 2021 में ACB ने सरकारी आवास सहित कई ठिकानों पर छापेमारी कर 10 करोड़ की अघोषित…
झारखंड में भी बन रही है भाजपा की सरकार खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा और झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है। इसी बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से बातचीत में चुनाव को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि झारखंड में भी भाजपा की सरकार बन रही है। इसके अलावा उन्होंने रायपुर दक्षिण विधानसभा चुनाव के लिए कहा कि हमारे (भाजपा) प्रत्याशी सुनील कुमार सोनी जीत रहे हैं। बता दें, रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट शुरू से ही भाजपा का किला रही…

