Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज
- मुख्यमंत्री साय आज करेंगे डिजिटल क्रिएटर्स का सम्मान…
Author: admin
कमाण्ड सेंटर से की जाएगी खरीदी केन्द्रों की निगरानी धान खरीदी संबंधित समस्या के लिए हेल्पलाईन नम्बर जारी खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 14 नवंबर से शुरू की जाएगी। इसके लिए जिले के सभी उपार्जन केन्द्रों में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। धान विक्रय में अनियमितता को रोकने जिला कलेक्टोरेट स्थित कमाण्ड सेंटर से निगरानी की जाएगी। धान खरीदी संबंधित समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाईन नम्बर भी जारी किया गया है। किसान जिला प्रशासन द्वारा संचालित कॉल सेंटर के नम्बर 9406275534 एवं 8641002203 में कॉल…
कलेक्टर ने कुम्हारों से बातचीत कर योजना का लाभ लेने किया प्रोत्साहित शिविर में 95 कुम्हारों ने उठाया लाभ खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिले के कुम्हारों के हुनर को सम्मान देने और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से लाभान्वित करने कलेक्टर राहुल देव के निर्देश पर आज जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दूरदराज से आए कुम्हारों का पीएम विश्वकर्मा योजना अंतर्गत पंजीयन किया गया। शिविर में पीएम विश्वकर्मा योजनांतर्गत 61 कुम्हारों का पंजीयन, 13 आयुष्मान कार्ड तथा 21 हितग्राहियों का आधार कार्ड अपडेशन कर लाभान्वित किया गया। कलेक्टर ने कुम्हारों से बातचीत कर उनका…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने वरिष्ठ पत्रकार श्री गोपाल वोरा जी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है।नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा, वरिष्ठ पत्रकार श्री गोपाल वोरा जी का आकस्मिक निधन दुःखद एवं पत्रकारिता जगत के लिये अपूरणीय क्षति है। श्री वोरा जी ने रायपुर से प्रकाशित नवभारत, देशबंधु सहित सभी प्रमुख समाचार पत्रों एवं लोकमत नागपुर के लिए लंबे समय तक पत्रकारिता की। ईश्वर से उनकी पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान व परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
14 नवम्बर से 31 जनवरी तक चलेगा अभियान 1.37 लाख किसानों ने धान बेचने कराया पंजीयन खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। राज्य शासन की मंशा के अनुरूप जिले में 14 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान का सबसे बड़ा अभियान शुरू हो रहा है। किसान हित में राज्य सरकार का लगभग ढाई महीने तक चलने वाला यह सबसे बड़ा अभियान होगा। खरीदी 14 नवम्बर से शुरू होकर 31 जनवरी 2025 तक चलेगी। धान खरीदी केन्द्रों से लेकर जिला कार्यालयों तक खरीदी से जुड़ी तमाम प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के निर्देशानुसार किसानों की सुविधाओं…
शहरों की तरह आदिवासी गांव की गलियां और सड़कें भी होंगी जगमग पीएम जनमन योजना की पहुंच से आदिवासियों के जीवन में दिखने लगा बदलाव खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। पीएम जनमन योजना से बैगा बिरोहर आदिवासियों के जीवन में बदलाव की बयार बहने लगी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई इस योजना से सुदूर वनांचल में रहने वाले इन आदिवासियों का जीवन स्तर सुधरने लगा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा इनकी बेहतरी के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब इन बसाहट के गांव भी रोशनी से जगमग होंगे।…
विद्यार्थियों ने सौर मंडल, ग्रहों, और ब्रह्मांड के रहस्यों को गहराई से जाना खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा की विशेष पहल पर जिले के शासकीय स्कूलों में मोबाइल प्लैनेटेरियम शो की शुरुआत की गई जो अंतरिक्ष की गतिविधियों को स्कूली बच्चों को दिखाने की एक सराहनीय पहल है। इससे स्कूलों के छात्रों के लिए ब्रह्मांड का अद्भुत अनुभव प्राप्त हो रहा है। इसके माध्यम से सौर मंडल, ग्रहों, और ब्रह्मांड के रहस्यों को इतनी वास्तविकता से पेश किया जा रहा है, जिससे बच्चे अपने आपको अंतरिक्ष में घूमता महसूस कर रहे हैं। बुधवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक…
किसानों को मिलना शुरू होगा उनकी मेहनत का लाभ खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। पूरे छत्तीसगढ़ सहित बेमेतरा जिले में कल 14 नवम्बर (गुरुवार) से जिले के 129 धान उपार्जन केंद्र किसानों से गुलज़ार होंगे। सभी उपार्जन केंद्रों में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जाएगी। किसानों को उनकी मेहनत का सम्मान व लाभ मिलने की शुरुआत होगी, यानी धान की खरीदी शुरू हो जाएगी। गुरुवार से शुरू होने वाली धान खरीदी को लेकर सारी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली है। धान खरीदी में लघु व सीमांत किसानों को अधिकतम दो टोकन व बड़े किसानों को तीन टोकन की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। श्रम विभाग द्वारा 17 सितम्बर 2024 को भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय श्रम सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा प्रदेश के समस्त जिलों में शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना के तहत भोजन वितरण केन्द्र आरंभ किये जाने की घोषणा की गयी है। उक्त घोषणा के परिपालन में जिला बेमेतरा में विभाग के अधीन गठित मंडलों यथा छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल एवं छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल में पंजीकृत निर्माणी एवं असंगठित श्रमिकों को रू0 05/- में गरम एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना काेतवाली क्षेत्र अंर्तगत आमागुड़ा चौक के पास मंगलवार रात्री 8 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पति गुरुबंधु एवं पत्नी अनिता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बेटे त्रिनाथ ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद माैके पर पंहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाॅज भिजवाया है।आज बुधवार को तीनों के शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनाें काे साैंप दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक ओडिशा के रहने वाले थे, जगदलपुर की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के रेखापल्ली-कोमठपल्ली में बीते दिनों हुई मुठभेड़ में नक्सलियों ने पीएलजीए सदस्य माड़वी जोगा के मारे जाने की पुष्टी करते हुए दो ग्रामीणों तूमीरगुड़ा के पोड़ियम हिड़मा व रेखापल्ली के कुंजाम जोगा की हत्या करने का आरोप लगाया है। नक्सलियों की दक्षिण बस्तर डिवीजनल कमेटी के सचिव गंगा के हवाले से 12 नवंबर काे जारी प्रेस नोट में नक्सलियों ने कहा कि बीजापुर जिले में हुई मुठभेड़ में नक्सलियों ने पीएलजीए सदस्य माड़वी जोगा को मारा है। वहीं जो दो अज्ञात नक्सली बताए जा रहे हैं, वे निर्दोष ग्रामीण तूमीरगुड़ा के पोड़ियम हिड़मा व रेखापल्ली…

