खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। श्रम विभाग द्वारा 17 सितम्बर 2024 को भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय श्रम सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा प्रदेश के समस्त जिलों में शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना के तहत भोजन वितरण केन्द्र आरंभ किये जाने की घोषणा की गयी है। उक्त घोषणा के परिपालन में जिला बेमेतरा में विभाग के अधीन गठित मंडलों यथा छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल एवं छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल में पंजीकृत निर्माणी एवं असंगठित श्रमिकों को रू0 05/- में गरम एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंडल द्वारा शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना संचालित किया जायेगा। जिनके अंतर्गत जिला बेमेतरा के विकासखण्ड बेमेतरा में कलेक्टोरेट भवन परिसर में संचालित किया जायेगा एवं विकासखण्ड बेरला में भक्त कर्मा माता चौक, नगर पंचायत बेरला में संचालित किया जायेगा। जिसके लिए दोनो स्थान पर शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना हेतु श्रमिक पंजीयन का कार्य किया जा रहा है। जिसके लिए कार्यालय के कर्मचारियों का ड्यूटी लगाई गई है।
श्रम पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना के नवीन केन्द्र जिला बेमेतरा में आरंभ किया गया है। जिसका संचालन जिला कलेक्टोरेट भवन परिसर बेमेतरा एवं भक्त माता कर्मा चौक नगर पंचायत बेरला में किया जायेगा। शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना के अधिक जानकारी हेतु उक्त स्थानों में उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त कर सकते है।
Trending
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज
- मुख्यमंत्री साय आज करेंगे डिजिटल क्रिएटर्स का सम्मान…

