खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। जो शाम 6 बजे तक चलेगी। सुबह 11 बजे तक 18.73% मतदान हुआ है। पोलिंग बूथों में पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंच रही हैं। भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने शुभ मुहूर्त में वोटिंग की। इससे पहले कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने पंडित सुंदरलाल शर्मा स्कूल में वोट डाला।
अश्विनी नगर से रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने भी वोटिंग की। छत्तीसगढ़ी फिल्मों की एक्ट्रेस मोना सेन ने भी वोट डाला है। मठपुरेना पोलिंग बूथ में लंबी कतार लगी है। इधर, चंगोरा भाटा मतदान केंद्र में कांग्रेस ने वोटर्स के लिए पोहा की व्यवस्था की है। कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टी पोलिंग बूथ तक अपने वाहनों से वोटर्स को छोड़ रहे हैं।
दक्षिण सीट से 30 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें 2 लाख 71 हजार से ज्यादा वोटर शामिल होंगे। सुबह से लोग मतदान केंद्र पहुंचने लगे हैं। इस सीट से मुख्य मुकाबला बीजेपी से सुनील सोनी और कांग्रेस से आकाश शर्मा के बीच है। 23 नवंबर को इसके नतीजे आएंगे। सुरक्षा के लिहाज से करीब लगभग पांच सौ जवानों के साथ पांच सीआरपीएफ कंपनियां तैनात हैं।
Trending
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज
- मुख्यमंत्री साय आज करेंगे डिजिटल क्रिएटर्स का सम्मान…

