नई दिल्ली। दिवाली के मौक पर सिनेमाघरों में अजय देवगन की एक्शन थ्रिलर सिंघम अगेन से क्लैश के बावजूद कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी ‘भूल भुलैया 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमला मचाया हुआ है। फिल्म को दर्शकों से भरपूर प्यार मिला है और इसी के साथ ‘भूल भुलैया 3’ रिलीज के पहले दिन से अब तक बॉक्स ऑफिस पर खूब नोट बटोर रही है। यहां तक कि इसने अजय देवगन की सिंघम अगेन को भी धूल चटा दी है। चलिए यहां जानते हैं ‘भूल भुलैया 3’ ने रिलीज के 12वें दिन कितना कारोबार किया है?
‘भूल भुलैया 3’ में रूह बाबा और मंजुलिका का भिडंत दर्शकों को बेहद पसंद आई है। इसी के साथ ये फिल्म दूसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है। फिल्म में कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है। ‘भूल भुलैया 3’ अब तक कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। जहां ये कार्तिक आर्यन के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बनी तो वहीं ये फिल्म एक्टर के करियर की पहली 200 करोड़ी फिल्म भी बन गई है। वहीं ‘भूल भुलैया 3’ अपना बजट भी वसूल कर चुकी है और अब तगड़ा मुनाफा कमा रही है।
फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘भूल भुलैया 3’ ने पहले दिन 35.5 करोड़ की धांसू कमाई के साथ खाता खोला था। इसके बाद फिल्म ने पहले हफ्ते में 158.25 करोड़ कमाए। वही दूसरे फ्राइडे फिल्म ने 9.25 करोड़, दूसरे शनिवार 15.5 करोड़, दूसरे रविवार 16 करोड़ और दूसरे मंगलवार 5 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं अब फिल्म की रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘भूल भुलैया 3’ ने 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को 4.25 करोड़ की कमाई की है।
इसी के साथ ‘भूल भुलैया 3’ की 12 दिनों की कुल कमाई अब 208.25 करोड़ रुपये हो गई है।
‘भूल भुलैया 3’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। हालांकि दूसरे मंगलवार फिल्म की कमाई में गिरावट भी देखी गई लेकिन अब ये मुनाफा ही कमा रही है। वहीं ‘भूल भुलैया 3’ ने 12वेंदिन 208.25 करोड़ की कमाई के साथ अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म गोलमाल अगेन के 205. 69 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन को भी मात दे दी है। अब देखने वाली बात होगी कि सूर्या और बॉबी देओल स्टारर कंगुवा की रिलीज के बाद कार्तिक आर्यन की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म कर पाती है।
Trending
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त

