Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज
- मुख्यमंत्री साय आज करेंगे डिजिटल क्रिएटर्स का सम्मान…
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद, गुढ़ियारी एवं टिकरापारा क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकडे गए आरोपियों में एक महिला और एक पुलिस शामिल है, दोनों ही आस पास के इलाकों में भीख मांगते थे, वहीँ रेलवे स्टेशन में झुण्ड बनाकर निवास करते थे। प्रार्थिया पुष्पा वर्मा ने थाना मंदिर हसौद में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह थाना मंदिरहसौद क्षेत्र स्थित मकान में रहती है। दिनांक 11.11.2024 को प्रार्थिया प्रातः 08.00 बजे अपने घर में ताला लगाकर चाबी को घर के बाहर मेट के नीचे रखकर चली…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उपनिर्वाचन के रवाना हुए मतदान दल के मतदान केंद्रों में पहुंचने पर फूलों की माला से स्वागत किया गया। सभी मतदान केंद्रों के कर्मचारियों के माथे पर तिलक लगाया गया। इस दौरान मतदान दलों का उत्साह बढ़ गया और निर्वाचन आयोग और जिला प्रशासन का धन्यवाद जताया। कर्मचारियों ने कहा कि मतदान केंद्रों में पहुंचने के बाद भव्य स्वागत किया गया। इससे बड़ा गर्व महसूस हुआ।
नए भवन में स्कूल शिफ्ट करने दिए निर्देश पशु आश्रय स्थल का किया निरीक्षण खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज बेलतरा तहसील के कई ग्रामों का सघन दौरा किया। शासकीय योजनाओं का फील्ड स्तर पर क्रियान्वयन का हालात नजदीक से देखने निकले थे। कलेक्टर खैरखुंडी गांव के प्राइमरी और मिडिल स्कूल पहुंचे। उन्होंने बच्चों से चर्चा कर उनको मार्गदर्शन दिया। बच्चों को भूगोल का पाठ पढ़ाया। बच्चों से सवाल पूछे और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने प्राइमरी स्कूल को नए भवन में तत्काल शिफ्ट करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने रानीगांव में पशु आश्रय स्थल का भी जायजा…
खरीदी केन्द्र पहुंचकर तैयारी का लिया जायजा धान बेचने आने किसानों को दिया न्योता खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। शासन के निर्देशानुसार ग्रामीण इलाकों में इन दिनों गिरदावरी सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर अवनीश शरण ने इस सिलसिले में आज बेलतरा तहसील के आधा दर्जन से ज्यादा गांवों का दौरा किया। कलेक्टर ने खेतों में उतरकर गिरदावारी का सत्यापन किया। कलेक्टर ने भरवीडीह, गढ़वट, अकलतरी, बाम्हू, खैरखूंडी चोरहादेवरी, सरवनदेवरी सहित अन्य गांव में खसरा सत्यापन किया । कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों में पहुंचकर तैयारियों का भी जायजा लिया। उन्होंने किसानों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखने के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले की सिटी कातवाली पुलिस ने माकड़ी थाना क्षेत्र की निवासी आदिवासी युवती का अपहरण कर मुंबई के धारावी क्षेत्र में डेढ़ वर्ष तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक फिरोज को उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर उसे पकड़ा, पहले आरोपी का लोकेशन दिल्ली में दिखा, लेकिन बाद में उसकी सटीक लोकेशन सुल्तानपुर में पाई गई। काेंड़ागांव पुलिस दुष्कर्म के आराेपी फिरोज को लेकर आज कोंडागांव पहुंची और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। एसपी वाय अक्षय कुमार ने बताया कि आरोपी ने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाने पंजीयन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभात चंद्र प्रभाकर ने बताया कि शासन की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना से आम लोगों को लाभान्वित करने स्वास्थ्य कर्मचारियों आर.एच.ओ, सी.एच.ओ, मितानिनों एवं आयुष्मान ऑपरेटरों द्वारा घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड पंजीयन का कार्य किया जा रहा है। जिले में 08 लाख ग्यारह हजार 641 आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसमें 07 लाख 09 हजार 788 हितग्राहियों का कार्ड बनाया जा चुका है, जो लक्ष्य का 88…
फूलसिंह यादव को प्रदान किया श्रवण यंत्र खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिला कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर राहुल देव एवं पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने आमलोगों की मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम भठली के वरिष्ठ नागरिक फूलसिंह यादव ने श्रवण यंत्र की मांग की। जिस पर कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को निर्देशित कर यादव को तत्काल श्रवण यंत्र प्रदान किया। इसके साथ ही 03 लोगों को अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत चेक प्रदान किया। इसी प्रकार हथनीकला के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। दक्षिण उपचुनाव के मतदान के पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि दक्षिण की जनता बदलाव के लिये मतदान करेगी। उन्होंने मतदाताओं से कांग्रेस के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान का आग्रह किया है। कांग्रेस का प्रत्याशी युवा और जुझारू है। कांग्रेस का प्रत्याशी युवा है, उनको व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। इसके विपरीत भाजपा प्रत्याशी पर सांसद रहते हुये निष्क्रियता का तमगा लगा हुआ है। रायपुर की जनता ने सांसद के रूप में सुनील सोनी को अवसर दिया था लेकिन वे जन आकांक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाये। कांग्रेस ने उनके मुकाबले सक्रिय युवा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ के आव्हान पर प्रदेश भर के नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी 19 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ के बस्तर जिला अध्यक्ष देवी शंकर सैनी ने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांग है कि उन्हें लोक निर्माण, पीएचई और वन विभाग की तर्ज पर निकायों से सीधे वेतन भुगतान नगरीय निकाय प्लेसमेंट को तत्काल जाए। जिला अध्यक्ष देवी शंकर सैनी ने कहा कि कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों की अनदेखी से नाराज होकर यह आंदोलन शुरू करने का फैसला लिया…
केंद्रों में इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, बारदाना, साफ सफाई सहित सभी व्यवस्था सुनिश्चित 101 समितियों के अंतर्गत 129 केंद्रों के माध्यम से की जाएगी खरीदी 14 नवम्बर से वृहद अभियान के तौर पर शुरू होगी खरीदी खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। जिले के किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। 14 नवंबर से जिले के 101 सहकारी समितियां के अंतर्गत 129 धान उपार्जन केंद्रों में जिले के 126911 किसानों से धान खरीदी की जाएगी। कलेक्टर आकाश छिकारा के नेतृत्व में सभी केंद्रों में बारदाना, इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, बायोमेट्रिक डिवाईस, आर्द्रतामापी यंत्र, कंप्यूटर, प्रिंटर आदि…

