Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज
- मुख्यमंत्री साय आज करेंगे डिजिटल क्रिएटर्स का सम्मान…
Author: admin
कलेक्टर आकाश छिकारा ने शिविर में दी शासन की योजनाओं की जानकारी जनसमस्या निवारण शिविर के माध्यम से आमजनों की समस्याओं का निराकरण करने के दिए निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीणों की मांग एवं समस्याओं के समाधान तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं लाभ देने के लिए आज जनपद पंचायत बलौदा के ग्राम पंचायत करमंदा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्थानीय नागरिक सहित आस-पास गांव के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। शिविर में माँग एवं समस्याओं से संबधित कुल 362 आवदेन प्राप्त हुए। प्राप्त…
रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 14 एवं 15 नवंबर को होगा राज्य स्तरीय आयोजन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 14 एवं 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस पर राज्य स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। दो दिवसीय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सहित 17 राज्यों के आदिवासी नर्तक दल मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।जनजातीय गौरव दिवस पर अपने नृत्य की प्रस्तुति देने नर्तक दलों छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। आज अरूणाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, तेलंगाना, राजस्थान और सिक्किम के आदिवासी नर्तक दल रायपुर पहुंच चुके…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। हैलो… आपके बेटों को एक आपराधिक प्रकरण में पकड़ा गया है। यदि आप चाहते हैं उसके खिलाफ कोई कार्रवाई न हो तो एक लाख रुपए हमारे खाते में डाल दें, आपका बेटा हमारी कस्टडी में है, आप उसकी आवाज भी सुन लीजिये। यदि आपको ऐसे फोन कॉल आते हैं तो अब बिल्कुल हड़बड़ाएं नहीं, बल्कि नजदीकी पुलिस से संपर्क करें। दरअसल इन दिनों ठग लोगों से ठगी करने के लिए ऐसे ही फेक कॉल कर रहे हैं और वे एआई से आवाज जनरेट कर लोगों को बेवकूफ बनाकर पैसों की ठगी कर रहे हैं। बस्तर की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के बकावंड़ थाना क्षेत्र अंर्तगत छोटे देवड़ा स्थित नारायण राईस मिल में मुखबिर कि सूचना पर बकावण्ड तहसीलदार नितेश वर्मा के नेतृत्व में खाद्य एवं पुलिस विभाग ने छापामार कार्रवाई करते हुए दाे दिनाें तक चली कार्यवाही के बाद आज मंगलवार काे 3 ट्रकों में 1500 बाेरी से अधिक पीडीएस का चांवल जब्त की गई है। वाहन चालकों के बयान के अनुसार उक्त ट्रक आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा स्वातिस्क राईस मिल से चांवल भरकर ओड़िशा के लिये निकला था। राईस मिल के दस्तावेज की जांच में भारी अनियमिता पाई गई हैं। मिल में रखे धान एवं…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। PHD चैंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज पिछले 119 वर्षों से भारतीय उद्योग, व्यापार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए लगातार मुख्य स्त्रोत के रूप में काम कर रहा है। चैम्बर दूरदर्शी, सक्रिय ,गतिशील एवं अखिल भारतीय शीर्ष संगठन है,जो उद्योग की प्रगति के लिए सरकार के साथ भागीदार के रूप मे कार्य करता है। PHDCCI भारतीय अर्थव्यवस्था की प्रगति, सदभाव और एकीकृत विकास को बढ़ावा देने के लिए मजबूत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के साथ जमीनी स्तर पर काम करता हैं, ये संगठन भारतीय अर्थव्यवस्था को अगले स्तर पर ले जाने के लिए कई क्षेत्रों में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष ईश्वर खंबारी ने बताया कि बस्तर गोंचा पर्व के परायण के बाद 17 जुलाई 2024 काे देवशयनी एकादशी पूजा विधान के बाद सभी मांगलिक कार्याें पर विराम लग गया था। आज 12 नवंबर 2024 को देवउठनी एकादशी के श्रीशुभ दिवस पर विधिवत श्रीविष्णु स्वरूप भगवान जगन्नाथ स्वामी का पूजा अनुष्ठान संपन्न कर आज मंगलवार देवउठनी एकादशी तिथि के बाद सभी मांगलिक कार्य यथा जनेऊ संस्कार, मुंडन संस्कार, विवाह किये जा सकेंगे। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी बुधवार 13 नवंबर को श्रीजगन्नाथ मंदिर में 360 घर आरण्यक ब्राह्मण…
ऑक्सीजन प्लांट, ब्लड बैंक और चिकित्सा सुविधाओं को देखा खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने बीते सोमवार को जिला चिकित्सालय का दौरा किया और ऑक्सीजन प्लांट, ब्लड बैंक तथा अन्य चिकित्सा सेवाओं एवं सुविधाओं का निरीक्षण किया। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कलेक्टर को बताया कि जिला चिकित्सालय में चार ऑक्सीजन प्लांट स्थापित हैं। इनमें 1000 लीटर प्रति मिनट, 500 लीटर प्रति मिनट, 300 लीटर प्रति मिनट, और 250 लीटर प्रति मिनट की क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट सुचारू रूप से संचालित हैं और जरूरत के अनुसार भर्ती मरीजों को ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। अधिकारी…
कोटवार की भूमिका थानेदार जैसी होने से ग्रामीण परेशान खबर वर्ल्ड न्यूज-कवर्धा। ग्राम कोटवार की भूमिका गांवों में बहुत ही अहम माना गया है। ग्रामकोटवर जन्म मृत्यु शादी ब्याह के अलावा शासकीय कार्य की मुनादी कराकर जानकारी देना नोटिस तामील करने के साथ गांव में होने वाली लड़ाई झगड़े कृषि भूमि आबंटन से लेकर किसी अप्रिय घटनाओं और अवैधानिक कार्य को शासन तक खुफिया जानकारी देना आदि न्यायिक व्यवस्था सुरक्षा संचालन की दिशा में सकारात्मक पहलू की कड़ी माना गया है, किंतु इनकी भूमिका दानेदार की तरह हो जाय तो अच्छा संकेत नहीं कहा जा सकता है। इस दिशा में…
नई दिल्ली। विटामिन D एक आवश्यक पोषक तत्व है, जो हमारी हड्डियों की सेहत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यह शरीर में कैल्शियम और फॉस्फोरस के अवशोषण में मदद करता है, जिससे हड्डियां मजबूत बनी रहती हैं। ठंड के दिनों में इसकी कमी का खतरा बच्चों, वृद्ध और डार्क स्किन वाले लोगों समेत किडनी या लीवर की बीमारी, क्रोहन रोग, सिस्टिक फ़ाइब्रोसिस, और सीलिएक रोग के मरीजों में होता है। हालांकि, विटामिन D का मुख्य स्रोत सूर्य की रोशनी है, लेकिन कुछ खाद्य पदार्थ भी इसमें समृद्ध होते हैं। आमतौर पर, यह विटामिन डेयरी उत्पादों और मछली में होता है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। साइबर अपराध के मामले में अपराधी को न्यायालय से सजा दिलाने के लिए साक्ष्य संकलन महत्वपूर्ण कड़ी है। इसके लिए विवेचकों को साक्ष्य संकलन के लिए तकनीकी जानकारी होनी चाहिए। इसी उद्देश्य से रेंज स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इसमें मिली जानकारी से पुलिस के जवान बेहतर काम कर सकेंगे। ये बातें आइजी डा. संजीव शुक्ला ने चेतना भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। यह कार्यक्रम पुलिस महानिरीक्षक डा. संजीव शुक्ला के निर्देशन में आयोजित हुआ, जिसमें पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह उपस्थित रहे। डा. शुक्ला और एसपी सिंह ने सायबर…

