खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। हैलो… आपके बेटों को एक आपराधिक प्रकरण में पकड़ा गया है। यदि आप चाहते हैं उसके खिलाफ कोई कार्रवाई न हो तो एक लाख रुपए हमारे खाते में डाल दें, आपका बेटा हमारी कस्टडी में है, आप उसकी आवाज भी सुन लीजिये। यदि आपको ऐसे फोन कॉल आते हैं तो अब बिल्कुल हड़बड़ाएं नहीं, बल्कि नजदीकी पुलिस से संपर्क करें। दरअसल इन दिनों ठग लोगों से ठगी करने के लिए ऐसे ही फेक कॉल कर रहे हैं और वे एआई से आवाज जनरेट कर लोगों को बेवकूफ बनाकर पैसों की ठगी कर रहे हैं। बस्तर की सायबर पुलिस ने ऐसी ही ठगी से लोगों को बचाने के लिए एक वीडियो जारी किया है।
इस वीडियो में एक महिला को फर्जी पुलिस अफसर का फोन आता है, और वह महिला से कहता है कि उनके बेटे को पुलिस ने पकड़ लिया है और बेटे को बचाना चाहती हैं तो एक लाख रुपए तत्काल बैंक नंबर में डाल दें। कॉल करने वाला व्यक्ति महिला को उसके बेटे की आवाज भी सुनाता है, लेकिन जैसे ही महिला पैसे डालने वाली होती है वैसे ही उसका बेटा घर आ जाता है, और महिला ठगी से बच जाती है। सायबर सेल डीएसपी गीतिका साहू ने वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया है।
Trending
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज
- मुख्यमंत्री साय आज करेंगे डिजिटल क्रिएटर्स का सम्मान…

