खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के बकावंड़ थाना क्षेत्र अंर्तगत छोटे देवड़ा स्थित नारायण राईस मिल में मुखबिर कि सूचना पर बकावण्ड तहसीलदार नितेश वर्मा के नेतृत्व में खाद्य एवं पुलिस विभाग ने छापामार कार्रवाई करते हुए दाे दिनाें तक चली कार्यवाही के बाद आज मंगलवार काे 3 ट्रकों में 1500 बाेरी से अधिक पीडीएस का चांवल जब्त की गई है। वाहन चालकों के बयान के अनुसार उक्त ट्रक आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा स्वातिस्क राईस मिल से चांवल भरकर ओड़िशा के लिये निकला था। राईस मिल के दस्तावेज की जांच में भारी अनियमिता पाई गई हैं। मिल में रखे धान एवं चावल के स्टाक में भी भारी अंतर पाया गया । छापामार कार्रवाई से अन्य मिलर्स कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। जिले के कई ऐसे राईस मिलर्स भी दिगर प्रांतों की पीडीएस का चांवल बस्तर के राईस मिलों में खाली की जाती है, जिसे वेयर हाउस में जमा कराया जाता है।
बकावण्ड तहसीलदार नितेश वर्मा ने आज मंगलवार काे कायर्वाही के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बस्तर कलेक्टर हरिस एस. के आदेशानुसार जिले के छोटे देवड़ा स्थित नारायण राईस मिल में साेमवार की रात खाद्य विभाग नान एवं पुलिस विभाग के संयुक्त टीम के द्वारा छापामार कार्रवाई की गई। जहां से ट्रक क्रमांक सीजी 17 के एस 9018,सीजी 17 के डब्ल्यू 85, सीजी 17 एल ए 7883 को जब्त किया गया। जिसमें लगभग 1500 बोरी पीडीएस के चांवल की बोरी जब्त की गई है। राईस मिल से जुट एवं प्लास्टिक की 1500 से अधिक खाली बोरी भी बरामद किया गया है, जिसमें आंध्रप्रदेश का सील लगा होना पाया गया है। तहसीलदार श्री वर्मा ने बताया कि जप्ति की कार्रवाई कर विस्तृत जांच के लिये खाद्य विभाग को निर्देशित किया गया है। राईस मिलर्स के स्टॉक पंजी जिसमें धान एवं चांवल की स्टाक की बारीकी से जांच की जा रही है। रात्रि लगभग 1 बजे तक हुई कार्रवाईक के बाद जांच दल आज दुबारा राईस मिल जांच करने पहुंची थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक चालक द्वारा जांच टीम को दिये गये बयान के अनुसार उक्त दोनों ट्रक आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा स्वातिस्क राईस मिलर्स से चांवल लोड किया गया था। जो ई-वे बिल में दर्ज है, जिसे ओड़िशा के सांई लक्ष्मी बालाजी ट्रेडर्स अम्बागुड़ा के नाम से बिल काटा गया था। विशेष सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले के कई ऐसे राईस मिलर्स जो पीडीएस चांवल की भारी मात्रा ने अफरा -तफरी कर सरकार को चूना लगाते आ रहे है। दिगर प्रांतो से पीडीएस का चांवल मंगाकर स्थानीय राईस मिलर्स के द्वारा बारदाने में पल्टी कर स्वंय के राईस मिलर्स के मोनो चिपका कर वेयर हाउस पर जमा किया करते हैं। उक्त ट्रक का चावल अनलोड कर बारदाने की बदली कर वेयर हाउस में जमा कराने की तैयारी थी, इसके पहले ही प्रशासन की टीम धर दबोचा।
Trending
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज
- मुख्यमंत्री साय आज करेंगे डिजिटल क्रिएटर्स का सम्मान…

