खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले की सिटी कातवाली पुलिस ने माकड़ी थाना क्षेत्र की निवासी आदिवासी युवती का अपहरण कर मुंबई के धारावी क्षेत्र में डेढ़ वर्ष तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक फिरोज को उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर उसे पकड़ा, पहले आरोपी का लोकेशन दिल्ली में दिखा, लेकिन बाद में उसकी सटीक लोकेशन सुल्तानपुर में पाई गई। काेंड़ागांव पुलिस दुष्कर्म के आराेपी फिरोज को लेकर आज कोंडागांव पहुंची और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। एसपी वाय अक्षय कुमार ने बताया कि आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है, पुलिस बुधवार को आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करेगी।
उल्लेखनिय है कि दुष्कर्म का आराेपी फिरोज कोंडागांव से युवती का अपहरण कर उसे मुंबई ले गया। मुंबई पहुंचकर आरोपी ने युवती को धारावी की एक छोटी सी बस्ती में एक कमरे में कैद कर दिया, जहां खिड़की तक नहीं थी। आरोपी किसी कपड़ा फैक्ट्री में काम करता था। वह जब भी काम पर जाता, तो युवती के हाथ-पांव कपड़े से बांधकर छोड़ता। आरोपी ने रोजाना उससे दुष्कर्म किया और उसे किसी से मदद मांगने का मौका नहीं दिया। डेढ़ वर्ष तक लगातार यातनाएं झेलने के बाद, युवती ने हिम्मत जुटाई और एक दिन फैक्ट्री के मालिक की मदद से वहां से भाग निकली। कोंडागांव लौटने के बाद पीड़िता ने पुलिस से अपनी आप-बीती बताकर रिपाेर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और उसे उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से गिरफ्तार कर लिया है।
Trending
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज
- मुख्यमंत्री साय आज करेंगे डिजिटल क्रिएटर्स का सम्मान…

