Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये
- सेवा सेतु की तत्परता से छात्रा गंगोत्री को मात्र 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र; स्कॉलरशिप आवेदन की राह हुई आसान
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। चुनावी माहौल में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बेमेतरा जिले के बेरला थाना क्षेत्र में एक ट्रक से 190 पेटी शराब जब्त की है। यह शराब मध्य प्रदेश से लाई जा रही थी और इसे छुपाने के लिए ट्रक में ऊपर धान का भूसा भरा गया था। यह कार्रवाई पुलिस की तस्करों के खिलाफ लगातार चल रही मुहिम का हिस्सा है। कैसे हुआ खुलासा? पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बासा गांव के पास से एक ट्रक में शराब की तस्करी की जा रही है। इस सूचना पर तत्काल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश के विधायकों और सांसदों को महाकुंभ में स्नान के लिए 13 फरवरी को प्रयागराज चलने का आमंत्रण दिया है। यात्रा के लिए सांसद संतोष पांडेय और विधायक सुशांत शुक्ला से संपर्क करने को कहा गया है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ। रमन सिंह ने प्रदेश के सांसदों और विधायकों के नाम लिखी चिट्ठी में बताया कि गंगा-यमुना और सरस्वती के त्रिवेणी संगम तट पर आयोजित महाकुंभ में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सभी को प्रयागराज आमंत्रित किया है। विधानसभा अध्यक्ष ने पत्र में बताया कि लाखों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। हत्या के बाद पुलिस हिरासत में रखा गया आरोपी आज सुबह चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संयुक्त अभियान चला रही है। आरोपी के भाग जाने से उसके गांव कोटराही के रहवासी दहशत में हैं। बता दें कि वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र के कोटराही गांव में कल रात आरोपी संजय खेरवार ने पड़ोसी ओमप्रकाश कुशवाहा के घर में घुसकर उस जानलेवा हमला किया था। गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई थी। पुलिस ने अपने घर के छत में छिपे आरोपी युवक को जांच के दौरान पकड़…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के घुर नक्सल प्रभावित इलाका परतापुर-कोयलीबेड़ा मार्ग पर ग्राम महला के पास एक बाईक सवार युवक दुर्गासाय दुग्गा दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हाे गया। उक्त घटना के दाैरान सर्चिंग पर निकले बीएसएफ 47 बटालियन महला कैंप के जवान दुर्घटना में घायल बाईक सवार युवक को प्राथमिक उपचार देकर, बीएसएफ की एम्बूलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल, पंखाजूर पहुंचाया गया, जहां युवक का उपचार जारी है। युवक के आधार कार्ड से उसकी पहचान दुर्गासाय दुग्गा, पिता रामसाय दुग्गा, उम्र 40 वर्ष, निवासी- डोटोमेटा, उदयपुर, कांकेर के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नेशनल सिक्योरिटी एंड स्ट्रेटेजिक स्टडी टूर-2025 के अंतर्गत राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय, रक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली के कुल 18 अधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल का बस्तर जिला के प्रवास में रहे। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बादल अकादमी के गतिविधियों के बारे में अवगत करते हुए, स्थानीय संस्कृति से रूबरू करवाया गया। इसके पश्चात बस्तर आईजी सुन्दरराज पी. ने अधिकारियों को बस्तर क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। कलेक्टर हरिस एस बस्तर जिला प्रशासन द्वारा विकास के नवाचार की गतिविधियों के सम्बन्ध में जानकारी दी। इसके अलावा स्टडी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियान मिशन कगार-2026 के तहत नक्सलियाें के सबसे सुरक्षित ठिकाने अबूझमाड़ इलाके के ंकुतुल क्षेत्र में सुरक्षा बलों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का ऑपरेटिंग बेस (सीओबी) स्थापित कर इलाके में नक्सल अभियान भी शुरू कर दिया है। आईटीबीपी की 41वीं वाहिनी ने नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके के कुतुल क्षेत्र में कोडलियार से करीब 5 किमी आगे एक नया सुरक्षा कैंप की स्थापना से नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण की उम्मीद की जा रही है। सुरक्षा बलों की उपस्थिति से स्थानीय निवासियों में भय कम होगा और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी के खिलाफ योगेश कवासी ने धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट का आरोप लगाकर आज शुक्रवार काे कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। दरअसल गुरुवार को विधायक विक्रम मंडावी व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री आवास बनाने के फार्म भरते शांति नगर में कुछ लोगों को पकड़ा था। इसके बाद जब्त फार्म को लेकर उप जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपकर आचार संहिता उल्लंघन को लेकर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग सहित अन्य भाजपा नेता कोतवाली पहुंचकर शांतिनगर निवासी योगेश कवासी ने धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट का आरोप…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत अरनपुर पंचायत के सरपंच पारा निवासी जोगा बारसे कांग्रेस समर्थित सरपंच पद के उम्मीदवार की नक्सलियों ने गुरुवार की रात घर में घुसकर परिवार वालों के सामने ही उनका गला रेतकर हत्या कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात बड़ी संख्या में नक्सली जोगा बारसे के घर पहुंचकर पहले कुल्हाड़ी से वारकर घर का दरवाजा तोड़ा, फिर अंदर घुसकर परिवार वालों के सामने ही उसकी हत्या कर दी। नक्सलियों ने त्रिस्तरिय पंचायत चुनाव का विरोध करते हुए हत्या के बाद वे जंगल की तरफ फरार…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, सेजबहार में बैठक कर मतदान प्रक्रिया, ईवीएम की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन और मतदाता जागरूकता अभियानों की समीक्षा की।आयुक्त अजय सिंह ने बताया कि इस बार *मतदाता एक ही ईवीएम में दो बार वोट डालेंगे—एक महापौर/अध्यक्ष के लिए और दूसरा पार्षद के लिए। मतदाताओं को इस प्रक्रिया की पूरी जानकारी देने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए मेंउन्होंने अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया में पारदर्शिता और…
भाजपा की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे की जनसंपर्क रैलीयों में उमड़ रही भीड़ खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी मिनल चौबे ने गुरुवार अपने चुनाव प्रचार की शुरूआत रायपुर उत्तर विधानसभा अंतर्गत कालीमाता वॉर्ड शक्तिनगर से की। वे लगातार चुनाव प्रचार करने विभिन्न वार्डों का दौरा कर रही हैं इस दौरान उनके साथ प्रत्येक वॉर्ड के पार्षद प्रत्याशी भी जनता से लगातार आशीर्वाद मांग रहे हैं नगर निगम चुनाव में भाजपा महापौर प्रत्याशी सहित सभी पार्षद प्रत्याशियों को जनता का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है भाजपा की योजनाओं को लेकर भाजपा कार्यकर्ता भी लगातार जनता के बीच…

