खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियान मिशन कगार-2026 के तहत नक्सलियाें के सबसे सुरक्षित ठिकाने अबूझमाड़ इलाके के ंकुतुल क्षेत्र में सुरक्षा बलों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का ऑपरेटिंग बेस (सीओबी) स्थापित कर इलाके में नक्सल अभियान भी शुरू कर दिया है। आईटीबीपी की 41वीं वाहिनी ने नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके के कुतुल क्षेत्र में कोडलियार से करीब 5 किमी आगे एक नया सुरक्षा कैंप की स्थापना से नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण की उम्मीद की जा रही है। सुरक्षा बलों की उपस्थिति से स्थानीय निवासियों में भय कम होगा और उन्हें सुरक्षा का अहसास होगा। इसके साथ ही इस पहल से अबूझमाड़ के इलाक में विकास की संभावनाएं भी बढ़ेंगी और आमजन को देश की मुख्यधारा से जुड़ने का अवसर मिलेगा। आईटीबीपी की इस रणनीतिक पहल से नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ के इलाके में सुरक्षाबलों की पकड़ मजबूत होगी, जिससे नक्सलियों के मंसूबों पर अंकुश लगेगा और क्षेत्र में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।
कैंप की स्थापना के दौरान आईटीबीपी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें आईटीबीपी डीआईजी युद्धवीर सिंह, आईटीबीपी 53वीं वाहिनी अमित भाटी सेनानी, आईटीबीपी 41वीं वाहिनी सेनानी नरेंद्र सिंह, काकेर रेंज डीआईजी अमित कामले और पुलिस अधीक्षक नारायणपुर प्रभात कुमार सहित डीआरजी और छत्तीसगढ़ पुलिस के जवान शामिल रहे।
Trending
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त

