खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के घुर नक्सल प्रभावित इलाका परतापुर-कोयलीबेड़ा मार्ग पर ग्राम महला के पास एक बाईक सवार युवक दुर्गासाय दुग्गा दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हाे गया। उक्त घटना के दाैरान सर्चिंग पर निकले बीएसएफ 47 बटालियन महला कैंप के जवान दुर्घटना में घायल बाईक सवार युवक को प्राथमिक उपचार देकर, बीएसएफ की एम्बूलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल, पंखाजूर पहुंचाया गया, जहां युवक का उपचार जारी है। युवक के आधार कार्ड से उसकी पहचान दुर्गासाय दुग्गा, पिता रामसाय दुग्गा, उम्र 40 वर्ष, निवासी- डोटोमेटा, उदयपुर, कांकेर के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को लगभग शाम 8:30 बजे परतापुर – कोयलीबेड़ा मार्ग पार ग्राम महला की ओर जानेवाली सड़क के पास एक मोटर साईकिल रास्ते में पड़े हुए एक पत्थर से टकराकर दुर्घटना का शिकार हो गई, जिसमें एक ग्रामीण दुर्गासाय दुग्गा, पिता रामसाय दुग्गा, उम्र 40 वर्ष, निवासी- डोटोमेटा, उदयपुर, कांकेर गंभीर रूप से घायल हो गया और सड़क पर दर्द से तड़प रहा था । उक्त घटना के समय 47 बटालियन बीएसएफ (महला कैंप) की पार्टी उसी इलाके के जंगल में सर्चिंग-गश्त पर थी । घायल व्यक्ति को तड़पता देखकर जवानों के द्वारा प्राथमिक उपचार देकर बीएसएफ की एम्बूलेंस से सिविल अस्पताल, पंखाजूर पंहुचाकर युवक की जान बचाकर मानवता की मिसाल पेश की । विजेंद्र नाथ गंगोली कमांडेंट, 47 बटालियन बीएसएफ के आदेशानुसार, जवानों की त्वरित कार्रवाई से घायल व्यक्ति की जान बच गई।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

