खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। हत्या के बाद पुलिस हिरासत में रखा गया आरोपी आज सुबह चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संयुक्त अभियान चला रही है। आरोपी के भाग जाने से उसके गांव कोटराही के रहवासी दहशत में हैं।
बता दें कि वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र के कोटराही गांव में कल रात आरोपी संजय खेरवार ने पड़ोसी ओमप्रकाश कुशवाहा के घर में घुसकर उस जानलेवा हमला किया था। गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई थी। पुलिस ने अपने घर के छत में छिपे आरोपी युवक को जांच के दौरान पकड़ कर वाड्रफनगर चौकी ले आई थी.
आज सुबह आरोपी संजय खेरवार पुलिस को चकमा देकर जंगल की ओर भाग निकला। आरोपी के भागे जाने की भनक लगते ही चौकी में हड़कंप मच गया। इधर-उधर तलाश शुरू हुई लेकिन उसके नहीं मिलने पर आस-पास के चौकियों को सूचित किया गया, जिसके बाद संयुक्त टीम बनाकर आरोपी की तलाश की जा रही है।
Trending
- धनपुर की पुरातात्विक धरोहरों को मिलेगा संरक्षण और संवर्धन का नया आधार
- रायगढ़ के वार्ड 34 में RCC नाली निर्माण का शिलान्यास, जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत
- महाराष्ट्र के ठाणे में 21 नाबालिग छात्राओं से यौन शोषण का आरोप, आश्रमशाला का कर्मचारी गिरफ्तार
- रायपुर के गुढ़ियारी में मंदिर की प्रतिमाएं खंडित, इलाके में आक्रोश; बजरंग दल ने की FIR की मांग
- रायपुर में शानो-शौकत से निकला जुलूसे ईद मिलादुन्नबी ﷺ, हजारों आशिकाने रसूल हुए शामिल
- छत्तीसगढ़ में सहायक ग्रेड-3 के 100 पदों पर सीधी भर्ती, 24 जिलों में नौकरी का मौका
- बिलासपुर में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 7 मरीज मिले; 5 स्वस्थ, 2 का अपोलो अस्पताल में इलाज जारी
- रक्षाबंधन से पहले पंडरीपानी को बड़ी सौगात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया एसबीआई की नवीन शाखा का शुभारंभ

