खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नेशनल सिक्योरिटी एंड स्ट्रेटेजिक स्टडी टूर-2025 के अंतर्गत राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय, रक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली के कुल 18 अधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल का बस्तर जिला के प्रवास में रहे। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बादल अकादमी के गतिविधियों के बारे में अवगत करते हुए, स्थानीय संस्कृति से रूबरू करवाया गया।
इसके पश्चात बस्तर आईजी सुन्दरराज पी. ने अधिकारियों को बस्तर क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। कलेक्टर हरिस एस बस्तर जिला प्रशासन द्वारा विकास के नवाचार की गतिविधियों के सम्बन्ध में जानकारी दी। इसके अलावा स्टडी टूर में पहुंचे अधिकारियों ने चित्रकूट जलप्रपात, हैंडीक्राफ्ट और कोसा सेंटर का अवलोकन किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शलभ सिंहा, सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Trending
- एक्टर राहुल बोस आज आएंगे रायपुर, अस्मिता रग्बी चैम्पियनशिप में होंगे शामिल
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दिल्ली दौरे से लौटेंगे
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना

