Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार पक्षियों में संक्रामक बीमारी बर्ड फ्लू की रोकथाम एवं सतत निगरानी के लिए पशुधन विकास विभाग द्वारा रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। टीम के द्वारा जिले के सीमा क्षेत्रों में सड़क मार्ग से परिवहन कर लाए जा रहे कुक्कुट पक्षियों की निगरानी की जा रही है। साथ ही जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जिसके मो.न. 7477090794 पर सम्पर्क कर आम नागरिक पक्षियों में असामान्य मृत्यु की सूचना दे सकते हैं। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. आर. एम. त्रिपाठी ने बताया कि जिले…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिला स्तरीय टीम ने मुंगेली अंतर्गत दो नाबालिग बालिकाओं का विवाह रूकवाया। बता दें कि कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार बाल विवाह को रोकने के लिए महिला बाल विकास विभाग अंतर्गत जिला स्तरीय टीम का गठन किया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमति संजुला शर्मा ने बताया कि मुंगेली अंतर्गत दो नाबालिग बालिकाओं के विवाह की सूचना मिलने पर टीम तत्काल मौके पर पहुंची और परिजनों को दुष्परिणाम बताते हुए बाल विवाह नहीं कराने की समझाईश देते हुए विवाह को स्थगित कराया गया। इस दौरान परिजनों ने बाल विवाह नहीं कराने की सहमति भी दी।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में ईवीएम मशीनों का कमीशनिंग कार्य कर मतदान हेतु तैयार किया गया। इस दौरान राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिले के लिए नियुक्त प्रेक्षक श्री रामप्रसाद चौहान ने कमिशनींग कार्य का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। उप निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मेनका प्रधान ने बताया कि नगर पालिका परिषद मुंगेली के 42 मतदान केन्द्रों, लोरमी 21, पथरिया 15, सरगांव 15, बरेला 15 एवं जरहागांव 15 सहित 123 मतदान केन्द्रों हेतु ईवीएम मशीनों का कमीशनिंग कार्य किया…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों के लिए एक बड़ी घोषणा करते हुए 12 हजार करोड़ रुपये की राशि के एकमुश्त भुगतान का ऐलान किया है। इस निर्णय से प्रदेश के लाखों किसानों को राहत मिलेगी, जो धान खरीदी प्रक्रिया का हिस्सा बने थे। मुख्यमंत्री ने X (पूर्व में ट्विटर) पर एक संदेश में कहा, “प्रिय किसान साथियों, जैसे कि हमने पहले वादा किया था, धान खरीदी के आंकड़े आते ही सभी अन्नदाताओं को अंतर की राशि का एकमुश्त भुगतान किया जाएगा। मुझे गर्व है कि मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए आपके खातों में लगभग 12 हजार…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-डोंगरगढ़। महाकुंभ के पवित्र स्नान के बाद पुण्य कमाने का दावा करने वाले चार चोर पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं। डोंगरगढ़ में गगन मोटर्स में 25 जनवरी 2024 की रात 7 लाख रुपये की सेंधमारी के बाद ये चोर प्रयागराज के महाकुंभ स्नान करने पहुंच गए थे। पुलिस और साइबर सेल की टीम ने 11 दिन की कड़ी मेहनत के बाद आरोपियों को पकड़ लिया। चोरी की वारदात: डोंगरगढ़ के खंडुपारा रोड पर स्थित गगन मोटर्स के शो-रूम में 25 जनवरी की रात चोरों ने पीछे की दीवार में सेंध लगाकर 7 लाख रुपये की चोरी की।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा ने पॉलिटेक्निक कॉलेज जांजगीर स्थित स्ट्रांग रूम में ईव्हीएम मशीन के कमीशनिंग प्रक्रिया का निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कमीशनिंग कार्यों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण तरीके से निर्वाचन सम्पन्न कराना हम सबकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कमीशनिंग के दौरान निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करने कहा एवं कमीशनिंग कार्य में लगे सभी अधिकारी, कर्मचारी इस कार्य को सावधानीपूर्वक करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसाद अधिकारी, मुख्य…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा के निर्देशन में नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 में निर्वाचन कर्तव्य पर तैनात सभी कर्मचारियों, अधिकारियों डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करने हेतु नवीन ऑडिटोरियम भवन जाजगीर में सुविधा केन्द्र स्थापित किया गया है। आज सुविधा केन्द्र में नगरीय निकाय निर्वाचन में तैनात अधिकारी-कर्मचारियों ने डाक मतपत्र के माध्यम से अपने मताधिकार का उपयोग किया। नोडल अधिकारी डाक मतपत्र ने बताया कि कि डाक मत पत्र सुविधा केंद्र में आज 44 अधिकारी, कर्मचारी ने डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान किया है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने 09 फरवरी 2025, रविवार को आयोजित होने वाली छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) परीक्षा के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने परीक्षा को सुचारू और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और शांति व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि प्रश्न पत्रों को लाने और ले जाने की प्रक्रिया में पूरी सावधानी बरती जाए, ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी या लापरवाही न हो। इसके…

Read More

ईवीएम की कमीशनिंग व सीलिंग कार्य शुरू, डेढ़ सौ से अधिक प्रशिक्षित अधिकारी-कर्मचारी कमीशनिंग कार्य में लगे कलेक्टर स्वयं ईवीएम कमिशनिंग कार्य कर अधिकारी-कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। बेमेतरा जिले में नगरीय निकाय आम निर्वाचन-2025 के तहत मतदान प्रक्रिया के लिए उपयोग होने वाली इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की कमीशनिंग और सीलिंग का कार्य आज, 07 फरवरी 2025 को किया गया। यह कार्य जिला मुख्यालय स्थित मंडी परिसर में सुबह 9 बजे से शुरू किया गया, जिसमें निर्वाचन से संबंधित सभी तैयारियों को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशिक्षित अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा के मार्गदर्शन मे जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले में जल गुणवत्ता की जाँच, सेनेटरी सर्वे, टंकियों की सफाई एवं हैंडपंप संधारण के लिए 01 फरवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक एक माह का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। इस अभियान के तहत 6 फरवरी 2025 को बेमेतरा जिले के विकासखंड नवागढ़ के विभिन्न गांवों-अकोली, सेमरिया, पौंसरी, भीखमपुर, एवं चमारी में जलवाहिनी एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में जल गुणवत्ता का परीक्षण किया…

Read More