Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये
- सेवा सेतु की तत्परता से छात्रा गंगोत्री को मात्र 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र; स्कॉलरशिप आवेदन की राह हुई आसान
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
Author: admin
नई दिल्ली। सर्दियों में मिलने वाला बथुआ सिर्फ स्वाद में ही नहीं, सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। ये न सिर्फ पाचन को दुरुस्त रखता है, बल्कि आंखों की रोशनी बढ़ाने, हड्डियों को मजबूत करने और इम्यूनिटी को बूस्ट करने में भी बेहद फायदेमंद है। अगर आप इसे अभी तक अपनी डाइट में शामिल नहीं कर रहे हैं, तो इसके जबरदस्त फायदे जानकर आज ही खाना शुरू कर देंगे।बथुआ पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो आंखों की रोशनी को तेज करने में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन A और एंटीऑक्सीडेंट आंखों की सेहत के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। दुर्ग पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा के फार्महाउस से 500 पेटी शराब जब्त की है। यह शराब नगरीय निकाय चुनाव के दौरान मतदाताओं में बांटने के उद्देश्य से जमा की गई थी। प्रशासन द्वारा की गई इस कार्रवाई ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। कार्रवाई की प्रमुख जानकारी: स्थान: पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम फुंडा स्थित ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र वर्मा का फार्महाउस। शराब की मात्रा: 500 पेटी शराब। संयुक्त कार्रवाई: पुलिस और आबकारी विभाग की टीम द्वारा। कार्रवाई का…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जिला प्रशासन बलौदाबाजार-भाटापारा की त्वरित कार्रवाई से बाल विवाह के तीन मामलों को रोका गया। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर जिला कार्यक्रम अधिकारी टी. जाटवर और जिला बाल संरक्षण अधिकारी प्रकाश दास के नेतृत्व में गठित टीम ने पलारी विकासखंड के ग्राम ओडान, मुडपार और कोसमंदी में कार्रवाई करते हुए तीन नाबालिगों की शादियाँ रोकीं। इस टीम में जिला बाल संरक्षण इकाई, एकीकृत बाल विकास परियोजना पलारी और पुलिस विभाग के अधिकारी भी शामिल थे। जिला प्रशासन ने जनता से अपील की है कि यदि उन्हें कहीं भी नाबालिग बच्चों की शादी होने की सूचना मिले,…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और जगदलपुर में जन आशीर्वाद यात्रा के रूप में निकालेंगे भव्य रैली
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। 11 फरवरी को होने वाले चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं। वहीं इस बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर और जगदलपुर में जन आशीर्वाद यात्रा के रूप में भव्य रैली निकालेंगे। बता दें कि, मुख्यमंत्री साय आज राजधानी रायुपर के चारों विधानसभा में रोड शो करेंगे। इस दौरान सीएम साय भाजपा के मेयर और पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। इसके साथ ही सीएम साय आज 12.35 पर जगदलपुर पहुंचकर रोड शो करेंगे और भाजपा प्रत्याशी के…
छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी सौगात: 12 हजार करोड़ की अंतर राशि जारी, सीधे खातों में पहुंचेगी रकम
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार से एक और खुशखबरी आई है। प्रदेश के किसानों को धान खरीदी की अंतर राशि के रूप में 12 हजार करोड़ रुपए की एकमुश्त राशि जारी कर दी गई है। यह घोषणा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को चिरमिरी की एक सभा में की, जिससे राज्य के किसानों में उत्साह की लहर दौड़ गई। 27 लाख किसानों को यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी, जिससे तीन से चार दिन के भीतर किसानों के खातों में पैसा पहुंचने की उम्मीद है। किसानों के खाते में…
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के ताज़ा रुझानों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 42 सीटों पर बढ़त बना ली है, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) 28 सीटों पर आगे चल रही है। यह चुनाव दोनों प्रमुख दलों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसके परिणाम दिल्ली की भविष्य की राजनीति और विकास योजनाओं को सीधे प्रभावित करेंगे। सीटों का ब्योरा: BJP: 42 सीटों पर बढ़त AAP: 28 सीटों पर बढ़त अन्य: 0 सीटों पर बढ़त BJP ने चुनाव प्रचार के दौरान अपने राष्ट्रीय और स्थानीय मुद्दों पर जोर दिया, जिसमें दिल्ली के लिए उनके दीर्घकालिक विकास…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अंबिकापुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित विशाल रोड शो और आमसभा में भाग लिया, जहां जनसैलाब उमड़ पड़ा। उन्होंने जनता से महापौर पद की प्रत्याशी मंजूषा भगत और सभी 48 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों को भारी मतों से विजय दिलाने की अपील की। रोड शो के दौरान अंबिकापुर की सड़कों पर भगवा समंदर नजर आया, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता ने कमल के झंडे लहराते हुए पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। विशाल आमसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता ने संभाग…
स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने दिए निर्देश मतदान केन्द्रों में साफ-सफाई, बिजली, पानी का हो समुचित इंतजाम खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह ने आज मस्तूरी ब्लॉक के सचिव और कोटवार की बैठक लेकर त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए मतदान की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्वाचन आयोग की दिशा-निर्देशों के अनुरूप तमाम तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। मस्तूरी ब्लॉक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 17 फरवरी को होने हैं। उन्होंने मतदान केन्द्रों की साफ सफाई, बिजली, पानी की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश जनपद सीईओ को दिए। मतदाताओं के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ IAS ऑफिसर्स एसोसिएशन ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए वरिष्ठ IAS अधिकारी निहारिका बारिक सिंह को अध्यक्ष के रूप में चुना है। निहारिका बारिक सिंह, जो छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक सेवाओं में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने इससे पहले भी कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं और उन्हें इस नई भूमिका में संगठन का नेतृत्व करने का दायित्व सौंपा गया है। नई कार्यकारिणी की संरचना संघ की नई कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण पदों पर अनुभवी अधिकारियों को नियुक्त किया गया है: अध्यक्ष: निहारिका बारिक सिंह…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा के मार्गदर्शन मे आगामी नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनज़र जिला प्रशासन बेमेतरा द्वारा मतदाताओं में जागरूकता फैलाने के लिए लगातार रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। “जगाव वोटर” अभियान के अंतर्गत आज नगर पालिका परिषद् में स्वच्छता दीदियों ने एक विशेष मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली का उद्देश्य मतदाताओं को उनके मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक करना और आगामी 11 फरवरी को होने वाले नगरीय निकाय चुनावों में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करना है। इस अभियान में स्वच्छता दीदियों ने भाग लेकर आम नागरिकों को यह संदेश…

