खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। 11 फरवरी को होने वाले चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं। वहीं इस बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर और जगदलपुर में जन आशीर्वाद यात्रा के रूप में भव्य रैली निकालेंगे।
बता दें कि, मुख्यमंत्री साय आज राजधानी रायुपर के चारों विधानसभा में रोड शो करेंगे। इस दौरान सीएम साय भाजपा के मेयर और पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। इसके साथ ही सीएम साय आज 12.35 पर जगदलपुर पहुंचकर रोड शो करेंगे और भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आम जनता से वोट की अपील करेंगे। वहीं शाम 4 बजे रायपुर में CM साय रोड शो करेंगे, जहां वे रायपुर के 4 विधानसभा से होते हुए रैली निकालेंगे। मिली जानकारी के अनुसार यह रैली भनपुरी से जयस्तंभ चौक तक जाएगी। इस दौरान भाजपा के कई दिग्गज भी शामिल होंगे।
Trending
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त

