खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा ने पॉलिटेक्निक कॉलेज जांजगीर स्थित स्ट्रांग रूम में ईव्हीएम मशीन के कमीशनिंग प्रक्रिया का निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कमीशनिंग कार्यों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण तरीके से निर्वाचन सम्पन्न कराना हम सबकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कमीशनिंग के दौरान निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करने कहा एवं कमीशनिंग कार्य में लगे सभी अधिकारी, कर्मचारी इस कार्य को सावधानीपूर्वक करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसाद अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल कुमार रावटे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
Trending
- मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये
- सेवा सेतु की तत्परता से छात्रा गंगोत्री को मात्र 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र; स्कॉलरशिप आवेदन की राह हुई आसान
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

