खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत अरनपुर पंचायत के सरपंच पारा निवासी जोगा बारसे कांग्रेस समर्थित सरपंच पद के उम्मीदवार की नक्सलियों ने गुरुवार की रात घर में घुसकर परिवार वालों के सामने ही उनका गला रेतकर हत्या कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात बड़ी संख्या में नक्सली जोगा बारसे के घर पहुंचकर पहले कुल्हाड़ी से वारकर घर का दरवाजा तोड़ा, फिर अंदर घुसकर परिवार वालों के सामने ही उसकी हत्या कर दी। नक्सलियों ने त्रिस्तरिय पंचायत चुनाव का विरोध करते हुए हत्या के बाद वे जंगल की तरफ फरार हाे गये। दंतेवाड़ा एसपी गाैरव राय ने इसकी पुष्टि की है।
गाैरतलब है कि जोगा पिछले 25 वर्षाें से अरनपुर क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय था, वह अपने क्षेत्र का लाेकप्रिय आदिवासी नेता था। वहीं जब सरपंच के लिए महिला आरक्षण होता तो उसकी पत्नी और पुरुष के लिए आरक्षित होता तो वह स्वयं सरपंच का चुनाव लड़ता और जीतता था। वर्ष 2000 से अब तक अरनपुर में दोनों पति-पत्नी ही सरपंच रहे हैं। वहीं जोगा बारसे एक बार जनपद सदस्य भी रह चुका है। पहले यह सीपीआई में था। लेकिन वर्ष 2018 -2019 में इसने कांग्रेस की सदस्यता ले ली थी।
उल्लेखनिय है कि दो दिन पहले ही जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम ककाड़ी निवासी एक ग्रामीण हडमा हेमला की नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाकर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर शव काे गांव के पास फेंक दिया था। विदित हाे कि दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले में नक्सलियों ने पिछले 4 दिन में 4 ग्रामीणाें की गला रेतकर हत्या कर चुके है, वहीं पिछले 24 वर्ष में 1800 ग्रामीणाें की हत्या कर चुके हैं।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

