Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में चांद नजर आने के साथ रमजान का पाक महीना शुरू हो गया है। ऐसे में आज सभी मस्जिदों में तरावीह (विशेष नमाज) की नमाज पढ़ी जाएगी और कल सुबह सहरी के बाद पहला रोजा रखा जाएगा। सऊदी अरब में 28 फरवरी को चांद दिख गया था, जिसके कारण वहां 1 मार्च से रोजे आरंभ हो गए हैं।बता दें कि रमजान इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना है। रमजान के माह को रहमत और बरकत का माना जाता है। मुस्लिम समुदाय के लोग अल्लाह की नेमत पाने के लिए…

Read More

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के दो दिवसीय आठवें प्रांतीय सम्मेलन का किया शुभारंभ छत्तीसगढ़ी रचनाकारों की किताबें स्कूलों की लाइब्रेरी में भेजी जाएंगी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ी गुरतुर भाषा है। छत्तीसगढ़ी भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं है, यह हमारे अंतस को सींचने और हमारी आत्मा को एक दूसरे से जोड़ने वाली भाषा है। हमें अपनी छत्तीसगढ़ी भाषा पर गर्व है। मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के दो दिवसीय आठवें प्रान्तीय सम्मेलन 2025 के शुभारंभ अवसर पर यह बात कही। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ी भाषा का मान-सम्मान बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर की नवनियुक्त महापौर मीनल चौबे के बेटे मृणक चौबे सहित दस से ज्यादा लोगों के खिलाफ सड़क पर जन्मदिन मनाते हुए केक काटने पर एफआईआर दर्ज किया गया है।डीडी नगर थाना में ऑटो चालक रवि ध्रुव की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, महापौर मीनल चौबे के बेटे मृणक चौबे का अपने दोस्तों के साथ सड़क पर जन्मदिन मनाते हुए केक काटते और आतिशबाजी करते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। मामले में अब ऑटो चालक रवि ध्रुव पिता दशरथ ध्रुव की शिकायत पर मृणक चौबे, पिंटू चंदेल, मनोज गौतम सहित 10…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले में संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में कांकेर जनपद पंचायत अंर्तगत ग्राम पंचायत पुसवाड़ा में हुए हिंसा के मामले में पुलिस ने आज शनिवार काे 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर कर्यवाही उपरांत न्यायिक रिमांड में जेल दाखिल कर दिया है। इस मामले में पहले ही कांकेर पुलिस ने पूर्व सरपंच सहित 3 आरोपियाें को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस ने मामले में सरपंच प्रत्याशी समेत 50 से अधिक लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। अन्य सभी आरोपी को पुलिस फरार बता रही है जिनकी तलाश जारी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार मनीष कुमार ठाकुर, जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जगदलपुर के मार्गदर्शन में 8 मार्च दिन शनिवार को जिला बस्तर जगदलपुर में “नेशनल लोक अदालत” का आयोजन किया जा रहा है। 8 मार्च को आयोजित नेशनल लोक अदालत में आपराधिक शमनीय प्रकरण, व्यवहार वाद के प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा के प्रकरण, धारा 138 निई.एक्ट के प्रकरण, पारिवारिक विवाद के प्रकरण, राजस्व प्रकरण एवं श्रम विवाद के प्रकरण एवं अन्य राजीनामा योग्य प्रकरण के साथ-साथ बैंक/ बीएसएनएल/ जलकर / सम्पत्ति…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के किसानों को धान बेचने के बाद भी दो महीने से भुगतान नहीं मिल पाया है। पीड़ित किसानों का कहना है कि बैंक कभी पैसे नही होने का बहाना बनाती है, तो कभी लिंक फेल होने का। इससे परेशान किसानों ने शनिवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। मामले की जानकारी मिलते ही एसडीएम अजय उराव मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि सोमवार से उनके खातों में पैसे डाले जाएंगे। एसडीएम अजय उराव ने बताया कि नागपुर से आज ही 50 करोड़ रुपए जिले के किसानों के लिए आया है, जल्द…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिला मुख्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्र सरकार के खिलाफ आज शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन से रैली निकाली और नारेबाजी करते हुए बस स्टैंड पंहुचकर कांग्रेसियाें ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। इस दाैरान दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की स्थिति बन गई। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि ईडी भाजपा की एक शाखा के रूप में काम कर रही है। उनका कहना था कि भाजपा मुद्दों पर विरोधियों से नहीं लड़ सकती, इसलिए ईडी का…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले में पारम्परिक महत्व को ध्यान में रखकर विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला प्रशासन नारायणपुर, भिलाई स्टील प्लांट (एसएआईएल), एनएमडीसी, जायसकल निको इंडस्ट्रीज लिमिटेड तथा अन्य संस्थानों के सहयोग से अबुझमाड़ महोत्सव-अबुझमाड़ पीस हॉफ मैराथन 2025“ का आयोजन 2 मार्च को प्रातः 5.30 बजे से आयोजित किया गया है। नारायणपुर जिला खेल अधिकारी द्वार जारी की गई जानकारी के अनुसार इस आयोजन में राज्य एवं देश-विदेश के लगभग 15-16 हजार धावकों द्वारा सहभागिता प्रदान किया जाएगा। उक्त आयोजन में विजेताओं को 15.84 लाख रूपए से अधिक…

Read More

गौशाला के लिए 1 लाख रुपए स्वीकृति की घोषणा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री राम विचार नेताम ने राजधानी रायपुर के गोकुल नगर स्थित गौशाला में गौ-माता की सेवा कर अपना जन्मदिन सादगीपूर्ण मनाया। जन्मदिन के मौके पर गौ-माता की पूजा-अर्चना की और गुड़ का तुलादान कर गौ-माताओं को खिलाया और प्रदेश वासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। मंत्री नेताम ने गौ-शाला समिति के विकास के लिए 1 लाख रूपये की स्वीकृति की घोषणा की। मंत्री नेताम ने आज अपने जन्म दिवस पर छत्तीसगढ़ का प्रयाग कहे जाने वाले राजिम पहुंचकर भगवान लोचन का अराधना…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। रतनपुर के खूंटाघाट बाईपास रोड किनारे अधजली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान सूरज खैरवार के रूप में हुई है, जो सुबह से घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। पुलिस को हत्या कर शव ठिकाने लगाने की आशंका है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।रतनपुर के खूंटाघाट बाईपास रोड पर दबकी पुल के पास एक अधजली लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की…

Read More