खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के किसानों को धान बेचने के बाद भी दो महीने से भुगतान नहीं मिल पाया है। पीड़ित किसानों का कहना है कि बैंक कभी पैसे नही होने का बहाना बनाती है, तो कभी लिंक फेल होने का। इससे परेशान किसानों ने शनिवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। मामले की जानकारी मिलते ही एसडीएम अजय उराव मौके पर पहुंचे।
उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि सोमवार से उनके खातों में पैसे डाले जाएंगे। एसडीएम अजय उराव ने बताया कि नागपुर से आज ही 50 करोड़ रुपए जिले के किसानों के लिए आया है, जल्द ही इसका भुगतान किया जाएगा। बैंक के शटर पर ताला लगाने की शिकायत की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित किसान सूखाराम बताते है कि बैंक रोज सुबह विड्रॉल फॉर्म भरवाती है। शाम तक इंतजार करने के बाद मात्र 20 हजार रुपए देने की बात कहती है और बैंक कर्मचारियों का व्यवहार भी ठीक नहीं है। इस दौरान मेघनाथ, मोहन, दिनेश, कुल्यू, दौलत राम,बुद्ध, राजाराम और विष्णु समेत कई किसान माैजूद थे।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

