Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज- कवर्धा टेकेश्वर दुबे । 01मार्च 2025शनिवार को नगर पालिका पंडरिया एवं नगर पंचायत पांडातराई में नवनिर्वाचित भाजपा के अध्यक्षों एवं विजयी पार्षदों ने अपने क्षेत्र के विकास के लिए शपथ ग्रहण की। समारोह में पंडरिया विधायक भावना बोहरा भी शामिल हुईं। नगरीय निकाय चुनाव में पंडरिया विधानसभा के अंतर्गत नगर पालिका पंडरिया एवं नगर पंचायत पांडातराई व इंदौरी में भाजपा के अध्यक्षों पर जनता ने अपने विश्वास की मुहर लगाई है। नगर पालिका पंडरिया में भाजपा की अध्यक्ष मंजुला देवी कुर्रे व पार्षदों एवं नगर पंचायत पांडातराई में भाजपा की अध्यक्ष सरिता रामकुमार सोनी व पार्षदों ने…

Read More

  खबर वर्ल्ड न्यूज – कवर्धा टेकेश्वर दुबे।01 मार्च 2025। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा आज नगर पंचायत बोड़ला और सहसपुर लोहारा में नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने सभी नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि सहसपुर लोहारा और बोड़ला नगर पंचायत में पूर्ण बहुमत के साथ ट्रिपल इंजन की सरकार बनी है। नगर पंचायत की इस सरकार में बहुत ही अनुभवी और युवाओं की टीम बनी है। अब इन दोनों नगर पंचायत क्षेत्र में राज्य शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं का…

Read More

प्रधानमंत्री जनमन योजना बना सम्मान और प्रतिष्ठा का प्रतीक विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय के लोग आवास योजना से हो रहे लाभान्वित खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। जीवन की बुनियादी आवश्यकताओं में से एक है अपना खुद का घर होना। जहां व्यक्ति अपने परिवार के साथ हंसी खुशी से रह सके। कई बार देखने को आता है कि साधनों के अभाव में अपने पक्के घर का सपना बहुत से लोगो के लिए सपना ही बन कर रह जाता है। दुर्गम पहाड़ियों पहुंच विहीन स्थानो एवं जंगलों के बीच में रहने वाले लोगों के लिए अपना खुद का पक्का आवास बनाना आर्थिक…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। भीखमपुर, छत्तीसगढ़।जहां आज के समय में माता-पिता बच्चों को मोबाइल की स्क्रीन में उलझा रहे हैं, वहीं आंगनबाड़ी केंद्रों में संचालित “प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा” (ईसीसीई) (अर्ली चाइल्ड्हुड केयर एण्ड एजुकेशन) बच्चों के समग्र विकास में एक संजीवनी साबित हो रही है। ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी है 5 वर्ष 4 माह की अनन्या की, जिसने अपने बचपन में कई चुनौतियों का सामना किया, लेकिन ईसीसीई के प्रयासों से अब एक नई जिंदगी की ओर बढ़ रही है।कुपोषण और मूकता से संघर्षअनन्या जन्म से एक सामान्य बालिका थी, लेकिन छह माह की उम्र के बाद वह…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा नई दिल्ली और छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण सालसा बिलासपुर के निर्देशानुसार जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष बृजेंद्र कुमार शास्त्री, कलेक्टर रणबीर शर्मा और पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने बेमेतरा जिला जेल और नव निर्मित खुली जेल पर्थरा का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती निधि शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान, प्रधान जिला न्यायाधीश शास्त्री ने जेल अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, बीमारियों की स्थिति और दवाइयों की उपलब्धता का जायजा लिया। उन्होंने कैदियों के…

Read More

जिला परिवहन विभाग द्वारा 17 बसों पर 15,300 रु शमन शुल्क वसूला खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। परिवहन मुख्यालय, नया रायपुर एवं कलेक्टर रणबीर शर्मा और के निर्देशानुसार, बेमेतरा जिले में बिना परिचालक लाइसेंस और वर्दी के यात्री बस चालकों एवं परिचालकों पर कड़ी कार्रवाई की गई। इस अभियान के तहत जिला परिवहन अधिकारी अरविंद भगत द्वारा 28 फरवरी को यात्री बसों की चेकिंग की गई, जिसमें कई बस चालक और परिचालक शासन द्वारा निर्धारित वर्दी के बिना पाए गए और कुछ परिचालक अपना लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके। उक्त जांच के दौरान 17 बसों के चालकों और परिचालकों पर मोटरयान…

Read More

नई औद्योगिक नीति से 1.23 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त निवेशकों को आकर्षित करने नई उद्योग नीति का दिख रहा असर खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आप छत्तीसगढ़ आइए, निवेश करिए और विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहभागी बनें। विकसित और समृद्ध छत्तीसगढ़ को समर्पित हमारी नई उद्योग नीति लागू होने से अब तक राज्य सरकार को 1 लाख 23 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं। राज्य सरकार न्यूनतम प्रशासन-अधिकतम प्रोत्साहन, उद्यमियों को निवेश अनुकूल माहौल और हर संभव सहयोग दिए जाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। आज 01 मार्च 2025 को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी परीक्षा के तहत हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। जिले में कुल 75 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा संपन्न हुई, जिसमें 8132 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 8056 ने परीक्षा दी और 76 अनुपस्थित रहे। परीक्षा को सुचारू और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक व्यवस्थाएं की थीं। कलेक्टर रणबीर शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने विशेष रूप से जेवरा और सेजेस हिंदी माध्यम बेमेतरा के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्ग मार्गदर्शन में आज शनिवार को बस्तर जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारी की उपस्थिति में क्राइम मीटिंग आयोजित किया गया, जिसमें शासकीय अधिवक्ता को भी सम्मिलत किया गया। इस मीटिंग का मुख्य उद्देश्य लंबित अपराध, शिकायत, मर्ग, गुम इंसान सीसीटीएनएस की जानकारी, किराएदारों की सूची, थाने में दर्ज मुसाफिर की सूची तथा पूर्व में ली गई क्राइम मीटिंग से आज दिनांक तक अपराध,मर्ग, शिकायत, गुम इंसान, निकाल किये गये मामलो की तुलनात्मक जानकारी इत्यादि की समीक्षा की गई। इसी के साथ साथ अभियुक्त के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज पर भाजपा सरकार के द्वारा सत्ता का दुरुपयोग कर पुलिस प्रशासन द्वारा की गई जासूसी उनके घर की रेकी एवं ईडी का दुरुपयोग कर कांग्रेस पदाधिकारियो को परेशान करने के विरोध में कांग्रेस भवन जगदलपुर के समक्ष केंद्र की भाजपा सरकार एवं ईडी का पुतला दहन किया। पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा, ईडी को राजनैतिक दल के कार्यक्रमों के खर्चों एवं पार्टी दफ्तर के निर्माण का ब्यौरा जानने का इतना ही शौक है तो सिर्फ कांग्रेस का ही क्यों वह भाजपा…

Read More