खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। भीखमपुर, छत्तीसगढ़।जहां आज के समय में माता-पिता बच्चों को मोबाइल की स्क्रीन में उलझा रहे हैं, वहीं आंगनबाड़ी केंद्रों में संचालित “प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा” (ईसीसीई) (अर्ली चाइल्ड्हुड केयर एण्ड एजुकेशन) बच्चों के समग्र विकास में एक संजीवनी साबित हो रही है। ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी है 5 वर्ष 4 माह की अनन्या की, जिसने अपने बचपन में कई चुनौतियों का सामना किया, लेकिन ईसीसीई के प्रयासों से अब एक नई जिंदगी की ओर बढ़ रही है।
कुपोषण और मूकता से संघर्ष
अनन्या जन्म से एक सामान्य बालिका थी, लेकिन छह माह की उम्र के बाद वह कुपोषण की चपेट में आ गई। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उचित इलाज नहीं मिल पाया। जब माता-पिता पलायन कर वापस अपने गांव भीखमपुर लौटे, तब स्थिति और भी गंभीर हो गई। बच्ची बोलने में असमर्थ थी, जिससे उसके मानसिक और सामाजिक विकास पर असर पड़ा।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की लगन बनी संजीवनी
गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भारती मधुकर ने जब अनन्या की स्थिति देखी तो इसे गंभीरता से लिया। उन्होंने इस मामले की जानकारी सेक्टर पर्यवेक्षक रानू मिश्रा को दी। टीम ने बच्ची के माता-पिता को उचित इलाज के लिए समझाने का प्रयास किया और NRC रायपुर रेफर किया, लेकिन माता-पिता की अनिच्छा के कारण यह संभव नहीं हो सका।
इसके बावजूद कार्यकर्ता और पर्यवेक्षक ने हिम्मत नहीं हारी। वे रोज़ बच्ची को आंगनबाड़ी केंद्र लाने लगीं और उसे पोषण, देखभाल और ईसीसीई की गतिविधियों में शामिल किया।
ईसीसीई गतिविधियों से हुआ सुधार
अनन्या के लिए विशेष भाषा विकास कार्यक्रम तैयार किया गया, जिसमें—
✔ आवाजों की नकल निकालने
✔ बातचीत करने एवं ज्यादा सवाल पूछने
✔ कविता सुनाने एवं दोहराने
✔ कहानियां सुनाने और उच्चारण का अभ्यास*
जैसी गतिविधियाँ शामिल थीं। धीरे-धीरे अनन्या टूटी-फूटी भाषा में शब्द बोलने लगी। ईसीसीई के इन प्रयासों और सतत निगरानी के कारण आज अनन्या पूरी तरह से स्वस्थ है और उसका विकास सामान्य बच्चों की तरह हो रहा है।
नवजीवन की ओर बढ़ते कदम
आज अनन्या का वजन 15.250 किलोग्राम और ऊंचाई 103.9 सेंटीमीटर हो चुकी है, जो पोषण की सामान्य श्रेणी में आता है। अब वह कई शब्द स्पष्ट बोल पाती है और धीरे-धीरे अपनी पूरी बात कहने में सक्षम हो रही है।
“यह जीत अभी पूरी नहीं हुई है, लेकिन हमें पूरा विश्वास है कि जल्द ही अनन्या दूसरे बच्चों की तरह स्पष्ट बोल सकेगी।” — भारती मधुकर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।
आंगनबाड़ी केंद्रों की अहम भूमिका
इस प्रेरणादायक कहानी ने साबित कर दिया कि ईसीसीई के तहत संचालित गतिविधियाँ किसी औषधि से कम नहीं हैं। यदि सही देखभाल और प्रयास किए जाएं, तो हर बच्चा एक उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ सकता है।
महिला एवं बाल विकास विभाग और ईसीसीई कार्यक्रम के प्रयासों से अनन्या की जिंदगी में एक नई रोशनी आई है। यह कहानी उन माता-पिता के लिए एक संदेश है, जो अपने बच्चों को समय देने की बजाय मोबाइल में उलझा रहे हैं। सही मार्गदर्शन और प्रयास से हर बच्चा “चहक” सकता है|
Trending
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
- अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल

