Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में रविवार शाम मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू हुई। बैठक में राज्य के आगामी बजट सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। राज्य का बजट 3 मार्च को विधानसभा में पेश किया जाना हैं, इसको लेकर यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। कैबिनेट की बैठक से पहले सीएम ने उद्योग जगत से चर्चा की और आगामी बजट के लिए उनसे सुझाव मांगे।  साय कैबिनेट की इस बैठक में मुख्य रूप से राज्य के आगामी बजट पर चर्चा हो रही है। छत्तीसगढ़ सरकार ने इस बार के…

Read More

  *फार्मा, रियल एस्टेट और आईटी क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात*  खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास और नव उद्यमिता के लिए अपार संभावनाओं से भरा राज्य है। यह राज्य वन, खनिज और ऊर्जा संसाधनों से समृद्ध है और बिजली उत्पादन में सरप्लस राज्यों में शामिल है। इन संसाधनों के चलते यहाँ उद्योगों की स्थापना के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध है। सरकार निवेशकों और नव उद्यमियों को हरसंभव सहयोग प्रदान कर रही है, ताकि प्रदेश में आर्थिक विकास और रोजगार के नए अवसरों को प्रोत्साहित किया जा सके। उन्होंने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर के सीपत थाना क्षेत्र में मंदिरों से धार्मिक सामान चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अमन साहू और अर्जुन देवार ने मंदिर से तांबे का नाग, कलश, त्रिशूल और घंटी सहित 35 हजार रुपये के सामान की चोरी की थी। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस सक्रिय हुई और आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें दोनों ने चोरी करना कबूल कर लिया। पुलिस ने सभी चोरी का सामान बरामद कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बस्तर की धरती पर खुशी की लहर दौड़ रही है, क्योंकि अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन का शानदार आयोजन हुआ। यह मैराथन सिर्फ एक खेल स्पर्धा नहीं, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत और शांति के संदेश को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण जरिया भी है। इस प्रतिष्ठित आयोजन में देश-विदेश से करीब आठ हजार धावकों ने भाग लिया और बस्तर संभाग में सद्भाव, समृद्धि और विकास का संदेश दिया। विष्णुदेव सरकार के निरंतर प्रयासों से बस्तर में नए अवसर और तरक्की की राहें खुल रही हैं। ऐसे आयोजन न केवल शांति को मजबूती देगा, बल्कि क्षेत्र की खेल…

Read More

ईडी की विद्वेषपूर्ण कार्यवाही के विरोध में 3 मार्च को होगा जंगी प्रदर्शन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। ईडी के द्वारा अपनी सीमाओं से परे जाकर भाजपा के इशारे पर कांग्रेस नेताओं को प्रताड़ित करने के विरोध में कांग्रेस 3 मार्च को ईडी दफ्तर का घेराव करेगी। ईडी ने कांग्रेस के सुकमा जिला कार्यालय के निर्माण के संबंध में जानकारी मांगा था, ईडी को जानकारी देने गये प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू को ईडी ने जबरिया 9 घंटे रोके रखा। ईडी की कार्यप्रणाली से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि ईडी अपनी जांच करे, कांग्रेस उसमें…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले में आयोजित 15.84 लाख के ईनामी अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन के चाैथे संस्करण का शुभारंभ आज रविवार काे नारायणपुर के हाईस्कूल मैदान से सुबह 5:30 बजे वनमंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप और विधायक अनुज शर्मा एवं नारायणपुर कलेक्टर, एसपी व बस्तर आईजी सुंदरराज पी.की उपस्थिति में मैराथन धावकाें काे झंडा लहराकर किया गया। इस प्रतियोगिता में देश-विदेश के लगभग 10 हजार धावकों ने हिस्सा लिया। 21 किलोमीटर की दौड़ अबूझमाड़ के बासिंग में समाप्त हुई। अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन के 21 किलोमीटर की दौड़ में उत्तरप्रदेश के अक्षय कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। खुद को समाजसेवी बताने वाली ममता शर्मा और उसके पति संजय शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी, गाली-गलौज, धमकी और गाड़ी हड़पने का गंभीर मामला दर्ज किया गया है। फरियादी अनिल कुमार साहू, निवासी ग्राम बरमपुर, थाना खड़गवां, ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। अनिल साहू के मुताबिक, वर्ष 2021 में ममता शर्मा ने उसकी पत्नी पुनीता साहू की जमानत दिलाने के नाम पर उसे झांसे में लिया और एक स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करवा लिए। इसके बाद, ममता और संजय शर्मा ने अनिल…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार कल यानी 3 मार्च को अपना पूर्ण बजट पेश करेगी, इस पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास न कोई नीति है न कोई विजन है। डेढ़ लाख करोड़ से ज्यादा का बजट लाने वाले हैं। डेढ़ साल में एक रुपए सरकार ने नहीं दिया। पिछले साल का जो काम था, वहीं रनिंग में चल रहा है। स्कूल और स्वास्थ्य के लिए कोई नई योजना नहीं है। इस सरकार में काम करने के लिए कोई काम है? हजारों करोड़ का कर्ज ले चुकी है वो पैसा…

Read More

नगर पालिक निगम अंबिकापुर के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। नगर पालिक निगम अंबिकापुर के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज अंबिकापुर में पीजी कॉलेज हॉकी स्टेडियम में संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में कलेक्टर विलास भोसकर ने महापौर श्रीमती मंजूषा भगत और पार्षदों को 8-8 के समूह में शपथ दिलाई।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नगर निगम अंबिकापुर का यह शपथ ग्रहण समारोह जनता के विश्वास, लोकतांत्रिक मूल्यों और नगर के विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।नगर सरकार…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में चुनाव से पहले लापता ग्रामीण का नर कंकाल जंगल में खेत के बीच मिला है। मामला उरगा थाना क्षेत्र के साजापानी गांव का है। शव के टुकड़े अलग-अलग स्थानों पर बिखरे मिले, जबकि पास रखे पैरा में खून के निशान भी पाए गए। पुलिस ने मृतक की पहचान बुधवार सिंह (40) पिता साहेततर मांझी के रूप में की है, जो पंचायत चुनाव से एक दिन पहले 22 फरवरी को लापता हो गया था। ग्रामीण की हत्या हुई है या किसी हादसे में मौत हुई है, पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है। जानकारी…

Read More